एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में इन 6 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी चिराग की लोजपा! जता दिया अपना हक

Chirag Paswan News: चिराग ने कहा कि कौन कहां से लड़ता है यह समय आने पर तय होगा. संसदीय बोर्ड तय करेगा. चिराग ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया को बयान दिया है.

पटना: लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) आने वाले लोकसभा चुनाव में छह सीटों से कम में मानने वाले नहीं हैं. सोमवार (7 अगस्त) को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह साफ कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि यह भी बता दिया कि किन सीटों पर वह लड़ना चाहते हैं. इस दौरान मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता बहाल होने को लेकर कहा कि यह राजनीतिक विषय रहा ही नहीं, यह एक न्यायिक विषय है.

हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने पर चिराग ने कहा कि कौन कहां से लड़ता है यह समय आने पर तय होगा. संसदीय बोर्ड तय करेगा. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लोकसभा की जिन छह सीटों पर चुनाव लड़ी थी वह तमाम छह सीटों से हम लोग फिर लड़ेंगे. इसमें हाजीपुर भी है और जमुई भी है. चिराग ने कहा कि जमुई से हमारा रिश्ता पिछले 8-9 सालों से रहा है और हाजीपुर से हमारा रिश्ता बचपन से रहा है. एक जगह जहां मैं पुत्र की भूमिका में हूं तो दूसरी जगह अपनी लोकसभा की जनता का भी ख्याल रखना है.

मैं चाहता हूं कि मां लड़ें चुनाव- बोले चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी मां हाजीपुर से चुनाव लड़ें, मेरे पिता चाहते थे कि वह चुनाव लड़ें, लेकिन उन्होंने इस चीज को लेकर अभी तक सहमति नहीं दी है. सार्वजनिक जीवन से वह अपने आप को दूर रखती हैं और रखना चाहती हैं. ऐसे में हम लोग उनकी भावना का भी सम्मान रखते हैं. हाजीपुर सीट से समझौते पर उन्होंने कहा कि समझौते की परिस्थिति की चर्चा ही क्यों? किस बात का समझौता? जैसा मैंने कहा यह सब गठबंधन के भीतर होने वाली चर्चाएं हैं.

सीटों के बंटवारे पर कहा कि बहुत आराम से इन तमाम बातों पर चर्चा भी हो जाएगी और निष्कर्ष भी निकल जाएगा. जमुई कोई नहीं त्याग रहा. जमुई हमारे पास ही है. आज के समय में मैं जमुई से सांसद हूं लेकिन हाजीपुर में मेरी भूमिका उतनी ही सक्रिय है उतना ही मैं हाजीपुर भी जाता हूं. उतना ही बिहार के सभी जिलों में जाता हूं. 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' की बात करता हूं. मैं 13 करोड़ लोगों को विकसित राज्य देने की बात करता हूं.

मणिपुर पर चिराग पासवान ने क्या कहा?

मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर किए गए सवाल पर चिराग ने कहा कि चर्चा पहले ही हो जाती है अगर विपक्ष अपनी जिद पर नहीं अड़ा रहता. सरकार से जो भी जवाब की अपेक्षा विपक्ष रखता है या सहयोगी दल, तमाम जवाब 10 तारीख को प्रधानमंत्री देंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नई शिक्षक नियमावली और BPSC से होने वाली परीक्षा पर विजय सिन्हा ने कर दी बड़ी मांग, मानेगी नीतीश सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget