एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: नीतीश, लालू और तेजस्वी ने CM आवास पर की 'सीक्रेट मीटिंग', कांग्रेस के लिए क्या हैं संकेत?

Bihar Politics: लालू और तेजस्वी यादव सीएम आवास पर शाम के करीब 5 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे. चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि 40 मिनट की मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई है?

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और उनके बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शुक्रवार (03 नवंबर) की शाम 'सीक्रेट मीटिंग' हुई है. मुलाकात करने के लिए लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सीएम आवास पर शाम के करीब 5 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे. मुलाकात करने के बाद 6.30 बजे सीएम आवास से दोनों निकल गए.

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब नीतीश कुमार ने खुले मंच से कांग्रेस के प्रति नाराजगी जाहिर कर दी थी. कहा था कि कांग्रेस पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है. अब राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मुलाकात में तीनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर हुई बातचीत?

ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि 40 मिनट की मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई है? कांग्रेस के लिए आखिर क्या संकेत हैं? सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे कांग्रेस से बात करेंगे. इस बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत होने की खबर है. कहा जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई है.

नीतीश ने कहा था- 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस का इंटरेस्ट

गुरुवार (02 नवंबर) नीतीश कुमार ने पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित सीपीआई की रैली में कहा था कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन पर ध्यान नहीं दे रही है. कांग्रेस का इंटरेस्ट पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में है. नीतीश कुमार ने यह भी कहा था कि हम लोग कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हैं, लेकिन उनको अभी इन सब चीजों की चिंता नहीं है.

उधर नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद लालू यादव रथनुमा गाड़ी से शहर भ्रमण पर निकल गए. उनके साथ पार्टी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी भी थे. इसके पहले भी कई बार लालू यादव इस तरह घूमने निकले हैं. गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर कुल्फी खाते भी दिखे हैं. कुछ देर के बाद वे वापस 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास लौट आए. 

बता दें कि छह नवंबर से विधानसभा सत्र की भी शुरुआत हो रही है. हाल ही में हुई जातीय गणना की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी. हाल ही में शिक्षक भर्ती भी हुई जिसको लेकर बीजेपी के नेता सवाल खड़े कर रहे हैं. घोटाले का आरोप लगा रहे हैं. इस मुलाकात में इन मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Bihar: प्रशांत किशोर ने समझाया चट-पट और झट का 'मतलब', कहा- 'ये सब कुछ तेजस्वी यादव ने अपने जीवन में पाया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget