एक्सप्लोरर

बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

बिहार सरकार ने 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है. 2024 बैच के 12 अफसरों को पहली बार फील्ड पोस्टिंग मिली. सीवान के पूर्व DM विवेक रंजन मैत्रेय वेटिंग में हैं.

बिहार सरकार ने 22 अगस्त को 23 IAS अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है. तबादला सूची में 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारी भी शामिल हैं. खास बात यह है कि 2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को पहली बार फील्ड पोस्टिंग दी गई है.

कई अनुमंडल पदाधिकारियों को हटाकर जिला परिषदों में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (DDC-cum-CEO) की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं कुछ अधिकारियों को नगर निगमों में नगर आयुक्त और विभिन्न विभागों में निदेशक एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती मिली है.

यह भी पढ़ें- 'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

सीवान के पूर्व DM विवेक रंजन मैत्रेय वेटिंग फॉर पोस्टिंग

सीवान के पूर्व जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को नई पोस्टिंग नहीं दी गई है. उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है. 25 जुलाई को सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से गोली चलने की घटना के बाद 17 अगस्त को उन्हें जिलाधिकारी पद से हटा दिया गया था.

श्रेया श्री समेत कई अधिकारियों को DDC की जिम्मेदारी

2023 बैच की IAS श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का DDC बनाया गया है. वह सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने के बाद पोस्टिंग का इंतजार कर रही थीं. वहीं अनिरुद्ध पाण्डेय को दानापुर, पटना के SDO पद से हटाकर नगर आयुक्त, पूर्णिया नगर निगम बनाया गया है. तुषार कुमार को पूर्णिया SDO से हटाकर DDC-cum-CEO, जिला परिषद मधुबनी की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रद्युम्न सिंह यादव को कटिहार SDO से स्थानांतरित कर निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय बनाया गया है. आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर पश्चिम SDO से हटाकर DDC-cum-CEO, जिला परिषद सासाराम, रोहतास बनाया गया है.

गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम की कमान

गरिमा लोहिया को बाढ़, पटना के SDO पद से हटाकर नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम बनाया गया है. अंजली शर्मा को अरेराज SDO से हटाकर निदेशक, निःशक्तता, समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

रोहित कर्दम को नौगछिया SDO से हटाकर DDC-cum-CEO, जिला परिषद कैमूर बनाया गया है. शिक्षा विजयकुमार चौधरी को आरा सदर SDO से हटाकर DDC-cum-CEO, जिला परिषद जमुई और डॉ. नेहा कुमारी को सासाराम SDO से हटाकर DDC-cum-CEO, जिला परिषद कटिहार बनाया गया है. कृष्ण चन्द्र गुप्ता को कहलगांव SDO से स्थानांतरित कर महानिरीक्षक, निबंधन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

2024 बैच के 12 IAS अफसर पहली बार मैदान में

तबादले में 2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग मिलना सबसे अहम माना जा रहा है. इन अधिकारियों की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में ट्रेनिंग 20 अगस्त 2026 को पूरी हुई है. ट्रेनिंग खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें जिलों और फील्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है. सरकार के इस फैसले से युवा IAS अधिकारियों को प्रशासनिक स्तर पर सीधे काम करने का अवसर मिलेगा. वहीं वरिष्ठ बैच के अधिकारियों को भी जिला परिषद, नगर निगम और विभागीय जिम्मेदारियां देकर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

यह भी पढ़ें- पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget