48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
नेशनल टीचर्स अवाॅर्ड 2026 समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा. इस सम्मान के लिए चुने 48 शिक्षक, 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं.

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 48 उत्कृष्ट स्कूली शिक्षकों को नेशनल टीचर्स अवाॅर्ड 2026 से सम्मानित करेगी. सम्मान समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा. इन शिक्षकों को स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है.
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस साल सम्मान के लिए चुने गए 48 शिक्षक 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं. पुरस्कार पाने वालों में 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक शामिल है. यह शिक्षक अलग-अलग तरह के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं .
तीन चरणों में हुआ शिक्षकों का चयन
नेशनल टीचर्स अवाॅर्ड के लिए शिक्षकों का चयन तीन चरणों में किया गया. इसके तहत पहले जिला स्तर, फिर राज्य स्तर और लास्ट में राष्ट्रीय स्तर पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया. इस प्रक्रिया के जरिए स्कूल शिक्षा और छात्र विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को चुना गया. इस बार पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया भी आयोजित की गई थी. आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से 20 जुलाई 2026 तक चली थी. इसके बाद अलग-अलग स्तरों पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन कर अंतिम लिस्ट तैयार की गई.
48 शिक्षकों में 26 पुरुष और 22 महिलाएं
इस बार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए 48 शिक्षकों में 26 पुरुष और 22 महिलाएं हैं. पुरस्कार पाने वाले शिक्षक देश के अलग-अलग हिस्सों और अलग-अलग स्कूलों से हैं. इनमें राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी स्कूलों के अलावा केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, पीएम श्री स्कूल और दूसरे संस्थानों के शिक्षक भी शामिल है. राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार के लिए इस बार अलग-अलग संस्थाओं के शिक्षकों को शामिल किया है. केंद्रीय संगठनों से जुड़े पुरस्कार विजेताओं में सीआईएससीई की राधा राजेश, सीबीएसई की संगीता यादव, ईएमआरएस के जफर आलम, केंद्रीय विद्यालय संगठन की अमुथा जे. और मनीषा खेत्रपाल, नवोदय विद्यालय समिति के वैभव वसंतराव कुलकर्णी और सैनिक स्कूल के शिव प्रसाद अरविंद तिंगारे शामिल है.
ये भी पढ़ें-हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा शिक्षक
राज्यों की बात करें तो इस साल उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा तीन शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड के लिए चुना गया है. वहीं बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से दो-दो शिक्षक पुरस्कार लिस्ट में शामिल है. केंद्रीय विद्यालय संगठन के भी 2 शिक्षक चुने गए हैं. बाकी केंद्र शासित प्रदेशों और संबंधित संगठनों के 1-1 शिक्षकों को सम्मान के लिए चुना गया है.
समारोह में दिखाई जाएगी, शिक्षकों पर डॉक्यूमेंट्री
5 सितंबर को होने वाले पुरस्कार समारोह में चयनित शिक्षकों के काम और उपलब्धियां पर आधारित शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी. इनमें उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए काम और विद्यार्थियों के लिए किए गए प्रयासों को डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों के सामने रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें-सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI























