एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'हमारे CM ऐसे ही व्याकुल हैं', अखिलेश के PM कैंडिडेट वाले पोस्टर पर चिराग का नीतीश पर तंज

Chirag Paswan Statement: चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, मंगलवार को 'इंडिया' गठबंधन के पीएम कैंडिडेट को लेकर जमकर निशाना साधा.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर बातचीत की. इसको साथ 'इंडिया' गठबंधन ('I.N.D.I.A' Alliance) और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पोस्टर लगाने और प्रधानमंत्री दिखाने पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री दिखाया जाएगा. बंगाल में ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री दिखाया जाएगा और समय समय प्रदेशों में सभी को प्रधानमंत्री का दावेदार दिखाया जाएगा. हमारे मुख्यमंत्री ऐसे ही व्याकुल हैं. ऐसे में यही हम बोलेंगे कि यह कैसा गठबंधन है? जहां पर एक दर्जन से ज्यादा प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं. वहीं, उन्होंने बिहार वासियों को दशहरा की बधाई दी.

'जहां पर एक दर्जन से अधिक ज्यादा प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं'

पांच राज्यों के चुनाव पर विपक्ष के दावे पर चिराग पासवान ने कहा विपक्ष दावे तो करेगा ही, लेकिन जनता किसका साथ देती है? यह देखना होगा. यकीनन कई राज्यों में परिस्थितियां दोनों के पक्ष में जिस तरह से सर्वे दिखा रहे हैं. कहीं ना कहीं टक्कर की लड़ाई है. मेरा विश्वास है कि इन तमाम पांचों राज्यों में जहां पर भी चुनाव है. एनडीए की भारी मतों से जीत होगी. वहीं, अखिलेश यादव के 'इंडिया' में नाराजगी पर उन्होंने कहा कि गठबंधन व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए बना हुआ है. इसमें कोई एक दूसरे के लिए नहीं सोचता है. यह ऐसा गठबंधन है जहां पर एक दर्जन से अधिक ज्यादा प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं.

यह गठबंधन चुनाव आते-आते नहीं टिकेगा- चिराग पासवान

एलजेपी आर प्रमुख ने कहा कि मध्य प्रदेश में मात्र एक-दो सीट के पीछे कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिस तरह से नीचा दिखाने का प्रयास किया. अखिलेश को जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया. यह सिर्फ विधानसभा की तस्वीर है, जब लोकसभा चुनाव आएगा तो जहां राज्यों में गठबंधन जो राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनाने के प्रयास है और यह प्रयास आज से नहीं 2014 से चल रहा है. इतिहास गवाह है कि ऐसा कोई भी प्रयास आज तक सफल नहीं हुआ है. पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि यह गठबंधन चुनाव आते-आते नहीं टिकेगा. भानुमती के पिटारे की तरह यह धराशायी चुनाव से पहले ही हो जाएगा.

शिक्षा नियुक्ति पर बोले चिराग पासवान

एलजेपी आर नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में शिक्षा नियुक्तियां में हर जगह गड़बड़ी रहती है. हर विभाग में एक चैनल ऑपरेट होता है जो कि भ्रष्टाचार करने में और अपने लोगों की नियुक्ति कराई जाती है उन लोगों को प्राथमिकता दी जा सके. इतने सालों से यह नियुक्तियां लंबित होने के बाद जब करने का मौका आता है तो आक्रोश देखने को मिलता है. पूरी तरीके से प्रक्रिया पूरी होगी या फिर विवादों में चला जाएगा. यह आने वाला समय बताएगा.

चिराग ने दशहरा की दी बधाई

आगे चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है उसी तरीके से उम्मीद करता हूं कि बिहार से जितनी बुराइयां है खास तौर पर समाज में जातिवादी व्यवस्था के रूप में जो रावण हमारे प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने की गति को रोक रहा है उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में इन तमाम बुराइयों का अंत होगा. बिहार में आने वाले दिनों में विकास के लिए और खुशहाली के लिए कामना करता हूं. 

ये भी पढ़ें: Vijayadashami 2023: सीएम नीतीश ने बुराई पर अच्छाई की जीत के माध्यम से बिहार वासियों को दी बधाई, भाईचारे एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget