एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, JDU से हरी झंडी, सुनील पिंटू होंगे OUT!

Devesh Chandra Thakur: सीतामढ़ी से अभी जेडीयू से सुनील कुमार पिंटू सांसद हैं. रविवार को देवेश चंद्र ठाकुर ने इस सीट पर दावा ठोक दिया है. यह भी कहा कि वह तैयारी कर रहे हैं.

पटना: बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर (Deves Chandra Thakur) ने 2024 में सीतामढ़ी से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. देवेश चंद्र ठाकुर ने रविवार (17 दिसंबर) को पत्रकारों से कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. रविवार को बापू सभागार में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा और परशुराम सेवा संस्थान की ओर से आयोजित ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए देवेश चंद्र ठाकुर पहुंचे थे.

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए देवेश चंद्र ठाकुर ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह सीतामढ़ी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं. वहां के कई विधानसभाओं में बैठक भी की है. बता दें कि देवेश चंद्र ठाकुर तिरहुत स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं. वह चौथी बार विधान परिषद के सदस्य बने हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी हैं. नीतीश की सरकार में वह मंत्री भी रहे हैं.

वहीं हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव हुआ है. बीजेपी ने राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया है. राजस्थान में ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनाए जाने पर देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने किसी ब्राह्मण को मुख्यमंत्री नहीं बनाया बल्कि ब्राह्मणों ने मिलकर बीजेपी को बनाया है.

सीतामढ़ी से सांसद हैं सुनील कुमार पिंटू

बता दें कि सीतामढ़ी से अभी जेडीयू से सुनील कुमार पिंटू सांसद हैं. अब देवेश चंद्र ठाकुर की इस घोषणा के बाद सवाल उठता है कि क्या सुनील कुमार पिंटू को पार्टी इस बार आउट करने के मूड में है? देवेश चंद्र ठाकुर के बयान के बाद अब सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है. गौरतलब हो कि हाल ही में जाति आधारित सर्वे की बिहार में रिपोर्ट आई थी. इसके बाद सुनील कुमार पिंटू ने अपनी ही सरकार के कार्यों पर सवाल उठाया था. वह पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं. इसको लेकर जेडीयू और आरजेडी ने उन्हें निशाने पर लिया था. अब देखने वाली बात होगी कि सुनील कुमार पिंटू का राजनीतिक भविष्य क्या होगा.

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए आज नीतीश कुमार जाएंगे दिल्ली, CM पर कांग्रेस का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget