एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए आज नीतीश कुमार जाएंगे दिल्ली, CM पर कांग्रेस का आया बड़ा बयान

I.N.D.I.A Alliance Fourth Meeting: विपक्षी दलों की यह चौथी बैठक होगी. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा है कि इस बैठक में 25 से 26 दलों के लोग शामिल होंगे.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज सोमवार (18 दिसंबर) को दिल्ली रवाना होंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को देखते हुए मंगलवार (19 दिसंबर) को दिल्ली में इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) की बैठक होनी है. इसी बैठक में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार जाएंगे. सोमवार की साम वो दिल्ली के लिए पटना से रवाना होंगे. विपक्षी दलों की यह चौथी बैठक है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर ही विपक्षी दलों की जुटान हो रहा है. पहली बैठक पटना में उनकी ही पहल के बाद हुई थी. आज सोमवार को नीतीश कुमार जनता दरबार में भी लोगों की समस्या सुनेंगे. इसके बाद दिल्ली का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी पहले से दिल्ली में हैं. इसके अलावा खबर है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इस बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक को लेकर एक बार फिर से राजनीति गरमाई हुई है.

अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिया बड़ा बयान

उधर इस बैठक को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा बयान दिया है. रविवार को अखिलेश सिंह ने कहा कि 19 दिसंबर को होने वाली बैठक में लालू यादव भी जाएंगे. करीब 25-26 दलों के लोग रहेंगे. एक सवाल पर कि नीतीश कुमार को उनके नेताओं ने सर्व गुण संपन्न बताया है. इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है कि इसकी परीक्षा कहां होती है और कहां से नंबर मिला. नीतीश कुमार के बड़े लीडर होने में किसे दिक्कत है? अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह सब मीटिंग में तय की जाती है. कौन लीडर बनेगा कौन नहीं बनेगा ये हम लोगों के स्तर पर नहीं होता है.

बीजेपी न कहा- नीतीश कुमार कन्वेयर बेल्ट 

उधर बीजेपी के प्रवक्ता अजय आलोक ने इस बैठक को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि विधानसभा के चुनाव में तीन प्रदेशों में इंडी गठबंधन का हाल क्या हुआ? यह घमंडिया गठबंधन है. नीतीश कुमार एक साल से कन्वीनर नहीं बने लेकिन कन्वेयर बेल्ट बनकर रह गए हैं जिस पर सामान ढोया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Daroga Bharti: मधुबनी में दारोगा भर्ती परीक्षा में चूक, महिला परीक्षार्थी ने पति को प्रश्न पत्र भेजकर मंगवाया जवाब

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget