एक्सप्लोरर

बिहार में 6 सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का होगा पालन

लॉकडाउन की अवधि 6 सितंबर तक बढ़ाए जाने के बाद बसों का परिचालन बंद रहेगा. साथ ही धार्मिक स्थलों पर सामूहिक पूजा-पाठ बंद रहेंगे.

पटना: बिहार में कोरोना की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन 6 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है. हालांकि इस लॉकडाउन में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 29 जुलाई को अनलॉक-3 की प्रक्रिया के तहत जारी गाइडलाइन फॉलो किए जाएंगे. इस संबंध में बिहार सरकार के गृह विभाग ने सोमवार को पत्र जारी कर जानकारी दी है.

बिहार गृह विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 जुलाई, 2020 को कोरोना काल में अनलॉक-3 की प्रक्रिया के तहत जो गाइडलाइन जारी किया था, बिहार में उन्हीं निर्देशों का 6 सितंबर तक पालन किया जाएगा.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन में यह कहा गया है कि राज्य या केंद्र शासित राज्य को यह अधिकार है कि वो कोरोना की स्थिति को देखते हुए अपने राज्य में कुछ प्रतिबंध लगा या हटा सकते हैं. मंत्रालय के इसी आदेश को बिहार सरकार ने राज्य में लागू किया है.

मालूम हो कि लॉकडाउन की अवधि 6 सितंबर तक बढ़ाए जाने के बाद बसों का परिचालन बंद रहेगा. साथ ही धार्मिक स्थलों पर सामूहिक पूजा-पाठ बंद रहेंगे. साथ ही स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे. शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, थियेटर भी बंद रहेंगे. रेस्टोरेंट में बैठ कर खाने की अनुमति नहीं होगी. हालांकि, रेस्टोरेंट से खाना पैक करा कर घर ले जा सकते हैं या ऑर्डर कर मंगा सकते हैं.

लॉकडाउन के दौरान रात में 10 बजे से सुबह पांच बजे तक घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी. वहीं, कंटेनमेंट जोन में सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा. इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल की गतिविधियों पर पूरी पाबंदी रहेगी. प्राइवेट कार्यालयों को 50 फीसदी स्टॉफ की क्षमता के साथ चालू रखने को कहा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget