एक्सप्लोरर

LJP के इकलौते विधायक ने CM नीतीश से की मुलाकात, चिराग पासवान को दे सकते हैं झटका

एलजेपी विधायक राजकुमार सिंह ने गुरुवार को जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की है. इसके बाद यह माना जा रहा है कि जल्द ही वो जेडीयू में शामिल हो सकते हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो गया है. नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार का गठन भी हो गया है. लेकिन दल बदल का खेल अब भी जारी है. अब भी नेता राजनीतिक समीकरण साधने के फिराक में पाला बदल रहे हैं. इसी दल बदल के खेल के बीच बिहार में एलजेपी के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह के जेडीयू में शामिल होने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं.

एलजेपी विधायक ने सीएम नीतीश से की मुलाकात

इन्हीं चर्चाओं के बीच एलजेपी विधायक राजकुमार सिंह ने गुरुवार को जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की है. इसके बाद यह माना जा रहा है कि जल्द ही वो जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले इस बात को इसलिए भी हवा दी जा रही है क्योंकि हाल ही में राजकुमार सिंह बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के घर एक किताब के विमोचन के मौके पर भी नजर आए थे.

दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद से ये कयास लगाया जा रहा है कि मटिहानी विधायक जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. पुस्तक विमोजन के बाद उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ भी की थी. वहीं, एलजेपी के नीतीश सरकार में शामिल होने को लेकर कहा था कि ये पार्टी का मामला है.

विधायक ने जेडीयू में शामिल होने से किया इंकार

हालांकि, चर्चाओं के बीच राजकुमार सिंह ने जेडीयू में शामिल होने की संभावना से इनकार किया है. उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार सूबे के मुख्यमंत्री हैं और क्षेत्र के विकास कार्य के लिए उनसे मिलना होता है. यह एक औपचारिक मुलाकात थी. इसके कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए. विधायक ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका था, जब वे नीतीश कुमार से मिलने आए हैं.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एलजेपी को मात्र एक सीट पर जीत मिली थी. उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर राजकुमार सिंह बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में थे. पूरी पार्टी का बिहार से सफाया होने के बावजूद राजकुमार सिंह एक ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित की थी.

बीएसपी विधायक थाम चुके हैं जेडीयू का दामन

गौरतलब है कि हाल ही में बीएसपी के इकलौते विधायक जमां खां ने भी जेडीयू का दामन थामा है. ऐसे में अगर राजकुमार सिंह भी जेडीयू में शामिल हो जाते हैं, तो कोई नई बात नहीं होगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार के किसानों को नाराज नहीं करना चाहते हैं CM नीतीश कुमार, लिया ये अहम फैसला तेजस्वी के पटना पहुंचते ही एक्टिव हुआ महागठबंधन, राबड़ी देवी के आवास पर होगी अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget