एक्सप्लोरर

'हमारा संघर्ष अभी जारी है', अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर बोलीं सांसद शांभवी चौधरी

शांभवी चौधरी ने कहा क‍ि बाबा साहेब ने समाज के कमजोर वर्गों को एक आवाज दी और संव‍िधान में उनको हक और अध‍िकार प्रदान क‍िया. इसी के बल पर कमजोर व दल‍ित वर्ग आज व‍िकास की राह पर आगे बढ़ रहा हैं.

Patna News: देशभर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की धूमधाम से तैयारी चल रही है. चुनावी राज्य बिहार में भी इसका असर देखने को मिल रहा. रविवार को अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी (Shambhavi Chaudhary) ने सभी को शुभकामनाएं दी.

 शांभवी ने भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

सोमवार को बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती से पहले सांसद शांभवी चौधरी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, "सबसे पहले देशवासियों को 134वीं अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं. बाबा साहेब के संघर्षों का ही परिणाम है कि एक दलित महिला आज सांसद है. हमारा संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है, यह जारी है."

सांसद शांभवी चौधरी ने कहा क‍ि बाबा साहेब ने समाज के कमजोर वर्गों को एक आवाज दी और संव‍िधान में उनको हक और अध‍िकार प्रदान क‍िया, ज‍िसके बल पर कमजोर व दल‍ित वर्ग आज व‍िकास की राह पर आगे बढ़ रहा है.

उल्लेखनीय है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सत्ता में है. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल यहां पर मुख्य विपक्षी पार्टी है. इसके अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज ने बिहार की सियासत को त्रिकोणीय रूप दे दिया है. लोजपा(आर) एनडीए की प्रमुख घटक दल है. लोजपा(आर) सांसद शांभवी चौधरी समय-समय पर विपक्ष के बयानों का पलटवार करती रहती हैं.

इससे पहले शनिवार को शांभवी ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा था. पटना के गांधी मैदान में जनसुराज की 'बिहार बदलाव रैली' और चुनाव में नीतीश कुमार का खात्मा कर देने वाले और प्रशांत किशोर के बयान पर लोजपा (आर) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा था, "प्रशांत किशोर अपनी असफलता को अपने बयानबाजी के पीछे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. गांधी मैदान में उन्होंने पहले भी कई आयोजन किए हैं, जो असफल रहा है. अब वो चाह रहे हैं कि उनकी असफलता उनके बयानों के पीछे छुप जाए और लोग उनके बयान के बारे में बात करें."

शांभवी चौधरी ने की नीतीश कुमार की तारीफ

शांभवी चौधरी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा, "नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत काम किया है, कहीं न कहीं विकासशील बिहार को विकसित बिहार की तरफ ले जाने का पहला नींव अगर किसी ने रखा है, तो वो नीतीश कुमार हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी."

ये भी पढ़ें: 'हमारी तैयारी बिहार की सभी 243 सीटों पर है', बोले संतोष सुमन- हम पार्टी मजबूत...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget