एक्सप्लोरर

नीतीश ने मेरे पिता का अपमान किया, लोकसभा चुनावों में LJP उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया: चिराग

LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार से वह काफी दुखी हुए थे. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान को राज्यसभा के लिए नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने वर्चस्व दिखाया था.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU से गठबंधन तोड़ने के निर्णय का बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में सीटों की साझेदारी से कोई संबंध नहीं है और मुख्यमंत्री ने महादलित का गठन कर दलित समुदाय को नुकसान पहुंचाया है .

चिराग ने ‘‘भाषा’’ को साक्षात्कार के दौरान आरोप लगाया कि नीतीश ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए दलितों के बीच से महादलित का गठन कर इस समुदाय के बीच फूट डालने का काम किया. उन्होंने कहा कि इसका उनके पिता और LJP के संस्थापक रामविलास पासवान हमेशा विरोध करते रहे.

LJP ने नहीं किया नीतीश का समर्थन

चिराग ने कहा, 'यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि LJP कभी भी नीतीश की राजनीति की प्रशंसक नहीं रही है. मेरी राजनीतिक शुरूआत देखिए... पिता जी का लंबा राजनीतिक करियर रहा है... 2005 से ही हमलोग नीतीश जी के विरोध में रहे हैं . 2005, 2010 और 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव को ले लें तो हर चुनाव हमलोगों ने उनके खिलाफ ही लडा था.'

LJP प्रमुख ने कहा, 'LJP ने पिछला लोकसभा चुनाव नीतीश द्वारा रातोंरात महागठबंधन से नाता तोड़कर की गई राजग में वापसी के कारण मजबूरीवश जदयू के साथ लडा था'. उन्होंने दावा किया कि जदयू के नेताओं ने पिछले लोकसभा चुनाव में गठबंधन धर्म का पालन न कर लोजपा के खिलाफ काम किया था.

नीतीश के व्यवहार से दुखी हैं चिराग

हाल में ही रामविलास पासवान का निधन हुआ. उन्हें याद करते हुए 37 वर्षीय चिराग ने कहा, ‘‘मुझे सबसे अधिक दुख राज्यसभा चुनाव के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के मेरे पिता जी के साथ किए गए व्यवहार को लेकर हुआ था.’’

LJP प्रमुख ने दावा किया कि उस समय रामविलास पासवान को राज्यसभा के लिए नामांकन के वास्ते नीतीश को अपने साथ बिहार विधानसभा ले जाने के लिए मुख्यमंत्री आवास तक जाना पडा था. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने काफी अनुरोध किया. चिराग ने कहा कि इस सब के बावजूद नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त का समय निकल जाने के बाद नीतीश आखिरी पांच मिनट में वहां (नामांकन स्थल) पहुंचे.

अमित शाह ने किया था राज्यसभा सीट का वादा

उन्होंने कहा, ‘‘उस दिन से मुझे इस बात का दुख था कि आज आपके (नीतीश के) पास वर्चस्व और ताकत है तो आपने उसका पूरा इस्तेमाल किया.’’ चिराग ने यह भी कहा, ‘‘एक पुत्र के नाते पिता और देश के इतने बडे कद्दावर नेता का किसी के समाने से इस तरह झुकते हुए देखना मुझे बहुत बुरा लगा.’’ चिराग ने नीतीश के उस बयान का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होने कहा था कि रामविलास पासवान क्या जदयू के समर्थन के बिना राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो सकते थे? उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (नीतीश को) याद रखना चाहिए मेरे पिता को BJP के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से एक राज्यसभा सीट दिए जाने का वादा किया गया था.

LJP प्रमुख ने बिहार विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक सीट नहीं मिलने के कारण जदयू से गठबंधन तोड़ने के आरोप को खारिज करते हुए कहा, "मैंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से कई बार मुलाकात की, पर एक बार भी सीट-बंटवारे के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई थी. मैं सिर्फ अपनी पार्टी के विजन डाक्यूमेन्ट बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को राजग के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में शामिल किए जाने की मांग कर रहा था पर नीतीश जी इसके लिए राजी नहीं थे.’’

LJP की सरकार करेगी घोटालों की जांच

उन्होंने नीतीश के सात निश्चय कार्यक्रम को प्रदेश की पिछली महागठबंधन सरकार (राजद-जदयू-कांग्रेस) का कार्यक्रम बताया और इसे खारिज करते हुए आरोप लगाया कि जिस तरह से इसमें घोटाले हुए हैं, लोजपा की सरकार बनते ही उसकी जांच की जाएगी और जितने दोषी हैं, सभी को जेल भेजा जाएगा. चिराग ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री और BJP नेता नित्यानंद राय की एक टिप्पणी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनका रुख स्पष्ट करने को कहा.

बिहार चुनाव में विपक्ष, राय की उस टिप्पणी कि राजद की जीत से बिहार कश्मीरी आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह बन जाएगा, को लेकर सत्तारूढ़ राजग को सवालों के लिए घेरे में खड़ा कर रहा है . उनकी इस टिप्पणी को राजग के विरोधी चुनाव से पहले माहौल को सांप्रदायिक बनाने के प्रयास के रूप में देख रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने कोरोना से निपटने, वैक्सीन के रिसर्च और टीकाकरण की तैयारियों को लेकर बैठक की, दिए ये निर्देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस डीएम को किया फोन, काम की तारीफ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget