एक्सप्लोरर

बिहार के बांका में शराब की बड़ी खेप जब्त, 30 लाख रुपये आंकी गई कीमत, 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह से लाई जा रही थी शराब और वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के बद्दीहा में की जानी थी डिलीवरी.बाराहाट-बौंसी सीमा पर वाहनों की तलाशी के दौरान मिली सफलता, तस्करों से की जा रही है पूछताछ.

बांका: भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर बाराहाट एवं बौंसी थाना क्षेत्र की सीमा पर तलाशी के दौरान गुरुवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है. इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. वहीं ट्रक को भी जब्त कर लिया है. शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है. ट्रक पर शराब के 262 कार्टन रखे गए थे.

टीम को इस बात की सूचना मिली थी कि झारखंड से बांका जिले के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप बिहार के लिए लाई जा रही है. इसके बाद मद्य निषेध अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर बांका जिले के बाराहाट-बौंसी सीमा पर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी. इस दौरान गुरुधाम के समीप शराब से लदे एक ट्रक को टीम ने पकड़ा. बताया जाता है कि गिरफ्तार दोनों युवक समस्तीपुर जिले के वैनी गांव का अंकित कुमार और ट्रक चालक मुज्जफरपुर जिले के सकरा फरीदपुर गांव का रहने वाला इरफान है.

गिरफ्तार तस्करों ने बताया मुख्य सरगना का नाम

बांका के उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है. शराब से लदे ट्रक को गिरिडीह से लाया जा रहा था और वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के बद्दीहा गांव के पिंटू कुमार महतो तक पहुंचाना था. गिरफ्तार दोनों तस्करों ने ये भी बताया कि पिंटू कुमार महतो शराब तस्करी के इस बड़े रैकेट का मुख्य सरगना है.

इनपुट: (कुमुद रंजन राव)

यह भी पढ़ें- 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पटना में कल जोरशोर से होगा ललन सिंह का स्वागत, जानें तैयारी के पीछे की वजह

बिहारः जांच के लिए बेतिया मंडल कारा पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम, कैदियों ने लिखा था पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget