एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा में आज पेश होगा शराबबंदी कानून संशोधन विधेयक 2022, 'पियक्कड़ों' को मिलेगी छूट! जानिए क्या है खास

Bihar Liquor Prohibition Bill 2022: बिहार सरकार अपनी फजीहत होते देख विभिन्न कोर्ट में लंबित शराब वाले मामले के निपटारे और सुनवाई जल्द हो इसके लिए शराबबंदी कानून संशोधन विधेयक 2022 लाई है.

पटनाः शराबबंदी कानून को लेकर हो रही फजीहत के बाद नीतीश सरकार (Nitish Government) नरम होते दिख रही है और इसमें संशोधन की तैयारी कर ली है. आज बुधवार को बिहार विधानसभा में शराबबंदी कानून संशोधन विधेयक 2022 पेश किया जाएगा. नए शराबबंदी कानून में पियक्कड़ों को बहुत छूट दी गई है. पहली बार शराब पीकर पकड़े जाने पर मजिस्ट्रेट द्वारा जुर्माना लेकर छोड़ा जा सकता है.

जुर्माना नहीं देने पर एक महीने की जेल हो सकती है. बार-बार शराब पीकर पकड़े जाने पर न जुर्माना लिया जाएगा न एक महीने की जेल होगी. इस तरह की परिस्थिति में कड़ी कार्रवाई हो सकती है. इस तरह के मामलों में सुनवाई एक साल के अंदर पूरी करनी होगी. भारी संख्या में पुलिस अवैध शराब पकड़ती है तो पुलिस को अधिकार होगा की शराब का सैंपल रखकर बाकी बची शराब नष्ट कर दे. पुलिस को ऐसा करने के लिए कलेक्टर से अनुमति की जरूरत नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुकेश सहनी अब लोगों को क्या बता रहे? मुजफ्फरपुर में कहा- उनके विधायकों को 100-100 करोड़ में खरीदा गया

शराबबंदी कानून संशोधन विधेयक 2022 में बिहार सरकार शराब की जब्ती, तलाशी व शराब नष्ट करने का निर्देश जारी करेगी. शराबबंदी कानून संशोधन विधेयक 2022 में दंडनीय सभी अपराध धारा 35 के अधीन अपराधों को छोड़कर सुनवाई विशेष न्यायालय द्वारा की जाएगी. ऐसे मामलों के अधीन गिरफ्तार व्यक्ति अभी भी जेल में है तो उसे रिहा कर दिया जाएगा. उसे छोड़ा तब ही जाएगा अगर वह धारा 37 में उल्लिखित कारावास की अवधि पूरा तक चुका होगा. 

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी बिहार सरकार को फटकार
बता दें अप्रैल 2016 से शराबबंदी है. शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से बिहार के विभिन्न कोर्ट में इससे संबंधित मामले लंबित हैं. भारी संख्या में लोग जेल में बंद हैं. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकार लगाई थी इसलिए बिहार सरकार अपनी फजीहत होते देख विभिन्न कोर्ट में लंबित शराब वाले मामले के निपटारे व सुनवाई जल्द हो इसके लिए शराबबंदी कानून संशोधन विधेयक 2022 लाई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज की पुलिस पिटाई से मौत! भोजपुर में बवाल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
Amarnath Yatra 2026: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget