एक्सप्लोरर

Liquor Ban in Bihar: बेतिया में लाखों की विदेशी शराब जब्त, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, दिल्ली से मंगवाई गई थी बड़ी खेप

थानाध्यक्ष ने बताया कि ड्राइवर गुरविंदर सिंह को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है. ड्राइवर चंडीगढ़ का रहने वाला है. ट्रक दिल्ली की बताई जा रही है. लेकिन उस पर बंगाल का नंबर प्लेट लगा हुआ है.

बेतिया: शराबबंदी वाले बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में सोमवार को लाखों की विदेशी शराब जब्त की गई है. उत्पाद विभाग, पटना की टीम व मझौलिया थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अहले सुबह तकरीबन आठ बजे नानोसती जौकटिया मेन रोड पर एक ट्रक पर लदे चार जरनेटर के कवर में रखी 343 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की है. साथ ही ट्रक ड्राइवर को भी धर दबोचा है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम को ये सूचना मिली थी कि दिल्ली से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप मझौलिया होकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई है.

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई 

इस बात की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना के थानाध्यक्ष सहित जमादार संजय कुमार व सुधांशु शेखर की नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने मझौलिया नानोसती मुख्य मार्ग पर चिमनी के समीप शराब लदी ट्रक को जब्त कर लिया. इस ट्रक में 343 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जो चंडीगढ़ निर्मित है. वहीं, शराब की बोतलों पर मेड इन गोवा लिखा हुआ है.

CSBC Bihar Constable Recruitment 2021: बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, जानिए डिटेल्स

अब तक की सबसे बड़ी खेप

थानाध्यक्ष ने बताया इसके पूर्व तत्कालीन थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान की नेतृत्व में टाटा सूमो में तकरीबन 68 कार्टून शराब जौकटिया के पास पकड़ी गई थी. वहीं, तत्कालीन थानाध्यक्ष राणा रणविजय कुमार की नेतृत्व में 68 कार्टून अंग्रेजी शराब रुलही से पकड़ी गई थी. वहीं, कृष्ण मुरारी गुप्ता की नेतृत्व में 63 कार्टून चनायनबांध में पकड़ा गया था. यह चौथी और सबसे बड़ी खेप पकड़ी गयी है. 

ड्राइवर से पूछताछ कर रही पुलिस

उन्होंने बताया कि ड्राइवर गुरविंदर सिंह को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है. ड्राइवर चंडीगढ़ का रहने वाला है. ट्रक दिल्ली की बताई जा रही है. लेकिन उस पर बंगाल का नंबर प्लेट लगा हुआ है. उन्होंने बताया कि 343 कार्टून में तकरीबन 3061 लीटर अंग्रेजी शराब है. उनकी मानें तो ट्रक ड्राइवर के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए रास्ते का इशारा भी माफिया द्वारा बार-बार किया जा रहा था. इसी बीच पुलिस ने उसे धर दबोचा.

यह भी पढ़ें -

Patna News: तीन महीने बाद एक साथ दिखे लालू के कृष्ण-अर्जुन, बोलते रहे तेजस्वी यादव, 'मूर्ति' की तरह खड़े रहे तेजप्रताप

Bihar Crime: भोजपुर में 26 कट्ठा जमीन के लिए गरजीं बंदूकें, फायरिंग करने के इस अंदाज को देखकर ‘हिल’ जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget