एक्सप्लोरर

बिहारः CM नीतीश ने पुलिस को दी खुली छूट! पटना में शादी करने वाले हो जाएं सावधान! दुल्हन के कमरे की तलाशी को बताया सही

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई भी सरकारी कर्मी गड़बड़ करता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कहा कि सबसे पहले पटना में नजर रखने की जरूरत है क्योंकि ज्यादा गड़बड़ी होती है.

पटनाः नशा मुक्ति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आजीवन शराब सहित किसी तरह के नशे का सेवन नहीं करने के लिए पूरे बिहार वासियों को संकल्‍प दिलाया. इस खास मौके पर उन्होंने जागरूकता रथों को रवाना किया. उन्होंने कहा कि एक बार फिर से शपथ लीजिए ताकि कोई बाएं-दाएं ना करे. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन शराब को लेकर होटल और आयोजन स्थलों पर जांच करती है, महिला के कमरे में जाती है जांच के लिए तो कुछ लोग सवाल उठाते हैं, तो पुलिस जांच के लिए जाएगी नहीं. ये कोई गुनाह है? इस बयान से नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया कि किसी भी हाल में सख्ती में ढिलाई नहीं होने वाली है. उन्होंने पुलिस को एक तरह से खुली छूट दे दी है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई भी सरकारी कर्मी गड़बड़ करता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हमने मीटिंग में ही कह दिया था कि सबसे पहले पटना में नजर रखिए क्योंकि सबसे ज्यादा गड़बड़ी होती है. अगर यहां व्यवस्था ठीक रही तो बाकी जगहों पर भी ठीक हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार: विजिलेंस की छापेमारी में मिले सोने के बिस्किट और 30 लाख नकद, खनन मंत्री जनक राम के OSD के यहां RAID

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी आप काम करेंगे तो शत प्रतिशत लोग उसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं. ये जो मनुष्य है उसमें कुछ चंद लोग गड़बड़ करने वाले होते हैं. हमने अब तक नौ बार समीक्षा बैठक की है. जहरीली शराब का मामला जब सामने आया था तो हमने एक्शन लिया था, अब एक बार फिर आया है.

महिलाओं की मांग पर शराबबंदी

उन्होंने कहा कि 2015 में 9 जुलाई को एक कार्यक्रम में बोलने के दौरान महिलाओं की मांग पर शराबबंदी का फैसला किया था. सत्ता पक्ष और विपक्ष सबने एक साथ शपथ ली थी. अब लोगों को कुछ और लग रहा है. ये बहुत गलत बात है. कुछ लोगों ने कहा था कि बिहार में शराबबंदी के बाद टूरिस्ट नहीं आएंगे. जब शराबबंदी लागू की गई तो पर्यटकों की संख्या बढ़ गई.

2018 में डब्ल्यूएचओ (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 30 लाख लोगों की मौत शराब की वजह से हुई है. विश्व में कुल 5.3 प्रतिशत लोगों की मृत्यु इसी वजह से होती है. 20 से 40 से कम उम्र के 13.5 लीगों की मौत हुई. दुनिया में आत्महत्या करने वालों में 18 प्रतिशत शराब पीने वाले थे. आपसी झगड़े का 18 प्रतिशत शराब पीने की वजह से होती है. दुनिया में रोड एक्सीडेंट 27 प्रतिशत शराब पीने की वजह से होती है. लीवर, माउथ कैसर, पैंक्रियाज, टीबी से भी मौत की बात कही गई.

यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: बड़े शातिर हैं 'जामताड़ा वाले', घर बैठे लगा दिया था समस्तीपुर की रहने वाली महिला को चूना, इस तरह पकड़े गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget