एक्सप्लोरर

पूर्णिया में लेडी टीचर को मकान मालिक ने घर में बनाया बंधक, हाथ पैर बांधकर किया टॉर्चर

Teacher Hostage : शिक्षिका को बंधक बनाए जाने की सूचना पर कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता शिक्षिका को मुक्त करा कर थाना ले आई. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Landlord Hostage Teacher: बिहार के पूर्णिया में कसबा थाना क्षेत्र के तिनपनिया वार्ड संख्या 14 में किराए के मकान में रह रही एक शिक्षिका को मकान मालिक के लिए हाथ पैर बांध कर बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है. शनिवार को सूचना के मिलने के बाद कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षिका को मुक्त कराया. फिर टीचर को थाना ले आई. 

मकान खाली कराने का बना रहे थे दबाव 

जानकारी के मुताबिक कसबा के मदारघाट निवासी शिक्षिका रितुराज वार्ड संख्या 14 तिनपनिया निवासी श्रवण साह के मकान में किराए पर रह रही थीं, वहीं से संझेली स्कूल में ड्यूटी करती थीं. पड़ोस के लोगों के अनुसार मकान मालिक श्रवण साह पीड़िता पर मकान खाली कराने का दबाव बना रहे थे. इसी बात को लेकर श्रवण साह अपने सहयोगी अनिल यादव के सहयोग से शनिवार की सुबह तकरीबन 7 बजे हाथ पैर बांध कर उसी के कमरे में बंधक बना दिया. टीचर के लाख फरियाद करने पर भी उनलोगों ने उनकी एक नहीं सुनी. 

वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़ित शिक्षिका रितुराज को मुक्त करा कर थाना ले आई. महिला शिक्षिका ने मकान मालिक श्रवण साह और उसके सहयोगी अनिल यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों ने उन्हें बंधक बनाकर रखा. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है. 

प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

मामले में जानकारी देते हुए कसबा थाना अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि पीड़ित शिक्षिका को मकान मालिक के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है. सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर में कुंभ स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 लोग बुरी तरह घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget