एक्सप्लोरर

Land Survey: हिंद महासागर में दिखे आरा के 45 हजार प्लॉट, टेंशन में जमीन मालिक, जानिए पूरा मामला

Bihar Land Survey: किसानों को योजनाओं का सही लाभ दिया जा सके इसके लिए उनकी जमीन के बारे में वैज्ञानिक डेटा इकट्ठा करने के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है. यह 31 जनवरी तक किया जाएगा.

Bihar News: आरा के 14 प्रखंड के 45 हजार प्लॉट हिंद महासागर में दिख रहे हैं. इससे जिले के जमीन मालिकों की नींद उड़ गई है. सबसे बड़ी संख्या में किसान परेशान हैं. डिजिटल क्रॉप सर्वे में कृषि विभाग का डीसीएस एप कुछ ऐसा ही दिखा रहा है. भोजपुर जिले के खेतों में लगे फसल का ऑन स्पॉट डिजिटल क्रॉप सर्वे हो रहा है. इस क्रम में कृषि विभाग के कर्मी पीरो प्रखंड में प्लॉट का सर्वे करने गए. 

हिंद महासागर में दिख रही प्लॉट की लोकेशन

एक प्लॉट का सत्यापन करने के लिए लोकेशन चेक किया गया. उस दौरान एप में उस प्लॉट का लोकेशन पड़ोसी देश श्रीलंका के नजदीक हिंद महासागर में दिखा रहा था. इसी प्रकार जगदीशपुर प्रखंड की बिचला जंगल महाल पंचायत तेंदुनी के भी एक प्लॉट का लोकेशन हिंद महासागर में दिखा रहा था. कुछ अन्य खेतों के प्लॉट के सत्यापन में भी ऐसे मामले आए.

बताया जा रहा है कि ये गड़बड़ी अक्षांश और देशांतर में हुई तकनीकी खराबी के कारण हुई है. जिला भूमि संरक्षण विभाग प्लॉट के डिजिटल सर्वे के डेटा को विभागीय साइट पर अपलोड कर रहा है. जिन प्लॉटों के अक्षांश और देशांतर में गड़बड़ी है उन्हें अपलोड नहीं किया जा सका. दरअसल कुछ मौजा और खेसरा का नंबर जो एप में दिया गया है वह उस जगह पर नहीं है इसलिए वह सीधे हिंद महासागर में दिख रहा है.

20 दिसंबर से चल रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे

बता दें कि यह डिजिटल क्रॉप सर्वे 20 दिसंबर से चल रहा है. इसका उद्देश्य किसानों की जमीन के बारे में वैज्ञानिक डेटा इकट्ठा करना है. इसके जरिए जरूरतमंद किसानों को सरकारी योजनाओं का सही लाभ दिया जा सकेगा.

कृषि विभाग को 31 जनवरी तक 10 लाख प्लॉट का डिजिटल सर्वे पूरा करने का लक्ष्य दिया है. एक प्लॉट के सर्वे के लिए पांच रुपये का बोनस दिया जा रहा है. 24 जनवरी तक 95 हजार प्लॉट का डिजिटल सर्वे हो चुका है. इनमें से 45 हजार प्लॉट में अक्षांश और देशांतर की गड़बड़ी पाई गई है. ये वो प्लॉट हैं जिन्हें राजस्व विभाग ने सर्वे के बाद ऑनलाइन किया है. कृषि विभाग यह सर्वे कर रहा है कि किस प्लॉट में रबी या खरीफ की फसल हो रही है. यह जानकारी अक्षांश और देशांतर के अनुसार इकट्ठा की जा रही है.

सॉफ्टवेयर के कारण हुई गड़बड़ी

जिला कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न साहू ने बताया कि सभी प्रखंडों में डिजिटल सर्वे किया जा रहा है. इनमें प्रखंड अंतर्गत कृषि सलाहकार, कृषि समन्वयक आदि कर्मियों को लगाया गया है. यह उन्हीं प्लॉटों का सर्वे किया जा रहा है, जिनका परिमार्जन ऑनलाइन हो सका है. जो गड़बड़ी सामने आई है वह सॉफ्टवेयर के कारण हुई है. इसमें कोई तकनीकी समस्या नहीं है.

उन्होंने कहा कि हमारे इंजीनियर और डिपार्टमेंट की टीम उसी पर काम कर रही है. जैसे ही यह गड़बड़ी ठीक कर दी जाएगी उसके बाद सर्वे को आगे जारी रखा जाएगा. जो सरकार की ओरे से जो लक्ष्य और समय दिया गया है उसी के अनुरूप काम होगा. इसमें ज्यादा कोई परेशान होने वाली बात नहीं है. अगर किसान अपने एप को फिर से रिफ्रेश करेंगे तो हो सकता है उन्हें सब कुछ ठीक मिले.

यह भी पढ़ें: Nawada News: बिहार के नवादा में 19 लाख रुपये की लूट, बदमाशों ने गोली भी चलाई, एक व्यक्ति घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget