एक्सप्लोरर

लैंड फॉर जॉब केस: आज दो बेटियों संग कोर्ट में पेश होंगी राबड़ी, लालू-तेजस्वी से घंटों हो चुकी है पूछताछ

Land For Job Case: दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय के आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए राबड़ी, मीसा भारती, हेमा यादव समेत 9 आरोपियों को आज कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था.

पटनाजमीन के बदले नौकरी घोटाला (Land For Job Scam) के मामले में आज शुक्रवार (9 फरवरी) को राबड़ी देवी अपनी दो बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव के साथ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगी. कोर्ट में सुबह 10 बजे के आसपास पेशी होनी है. ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने समन जारी किया था. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर घोटाले में शामिल होने का आरोप है जबकि बेटी मीसा भारती पर मनी लॉन्ड्रिंग और हेमा यादव पर जमीन गिफ्ट में लेने का आरोप है.

कोर्ट में पेश होने के लिए बीते बुधवार की शाम को ही राबड़ी देवी और मिसा भारती पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई थीं. लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी ने लालू यादव के साथ राबड़ी देवी पर भी इस घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है. बताया गया है कि जमीन को बेचकर जो पैसा आया था वो बेटे तेजस्वी को दिया गया. उसका इस्तेमाल दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बंगला खरीदने के लिए किया गया था.

राबड़ी-मीसा समेत 9 लोगों की पेशी

दिल्ली की एक अदालत ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में 27 जनवरी को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती और हेमा यादव सहित कुल 9 लोगों तलब किया था. आज सभी नौ लोगों की पेशी कोर्ट में होगी.

इससे पहले लैंड फॉर जॉब केस में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से ईडी ने 29 जनवरी और 30 जनवरी को पटना में कड़ी पूछताछ की थी. 29 जनवरी को ईडी की विशेष टीम ने लालू प्रसाद यादव से पटना के कार्यालय में करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. पूछा गया था कि कितने लोगों से जमीन लेकर रेलवे में नौकरी दी गई है? किन किन पदों पर कहां-कहां नौकरी दी गई है?

ईडी उनके खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर 4751 पन्नों की चार्जशीट के अलावा हृदयानंद चौधरी की स्वीकृत बयान को भी साथ लेकर आई थी जिसे दिखाकर भी सवाल पूछे गए थे. इसके बाद 30 जनवरी को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी ईडी ने करीब 8:30 घंटे तक पूछताछ की थी.

यह भी पढ़ें- KK Pathak: 'कोई दिक्कत तो नहीं...', जब रात में अचानक पहुंच गए ACS केके पाठक, मच गया हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget