एक्सप्लोरर

बिहार के मंत्री के मौत वाले बयान पर बोले लालू, 'अगर बेशर्मी मापने का पैमाना होता तो वह भी टूट जाता'

बुधवार को लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उनका ट्वीट स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की ओर से विधान परिषद में दिए गए बयान के संदर्भ में था.

पटनाः बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधान परिषद में एक बार फिर स्पष्ट किया है कि ऑक्सीजन और एवं उपकरणों की अनुपलब्धता या रोग की गंभीरता पहचानने में त्रुटि से किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है. इस बयान के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधा और कहा कि अगर बेशर्मी मापने का कोई पैमाना होता तो वह भी टूट जाता.

बुधवार को लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को लेकर यह बात लिखी. दरअसल, मंगल पांडेय विधान परिषद में प्रेमचंद मिश्रा के प्रश्न का जवाब दे रहे थे. प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई मौतों में 30 फीसद से ज्यादा मौतें आईसीयू में इंफेक्शन की वजह से हुईं. उनके मुताबिक ये बात एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही गई थी जहां पर स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद थे. इसी सवाल पर मंगल पांडे अपना जवाब दिया था. इसी बयान से संबंधित खबरों की कटिंग को लालू प्रसाद यादव ने शेयर कर तंज कसा है.

स्वास्थ्य मंत्री ने तीसरी लहर की तैयारी के बारे में बताया

मंगल पांडेय ने अपने जवाब में कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए तैयारी के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में कुल 28,594 बेड तैयार स्थिति में हैं. इनमें से 16,986 बेड ऑक्सीजन आपूर्ति से युक्त हैं, जबकि 2,584 आईसीयू बेड हैं. इसके अलावा विभिन्न सरकारी अस्पतालों को 1,150 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं.

गौरतलब हो कि केंद्र सरकार के संसद में दिए उस जवाब पर बहस छिड़ गई थी जहां पर कहा गया था कि ऑक्सीजन की कमी से कोरोना की दूसरी लहर के दौरान किसी की मौत नहीं हुई. अभी उस बयान की चर्चा हो ही रही थी तबतक बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की ओर से दिए गए इस बयान के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है.

यह भी पढ़ें- 

जेल में बंद अपराधी ने रची व्यवसायी की हत्या की साजिश, पुलिस ने हथियार समेत चार को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget