एक्सप्लोरर

Patna Crime News: लालू यादव के भतीजे ने मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, पटना के बिल्डर ने लगाया आरोप, जानें पूरा मामला

Bihar News: मामला दानापुर थाना क्षेत्र का है. दानापुर थाना में दो पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. एक बिल्डर ने रंगदारी का मामला दर्ज कराया है.

पटना: राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ के पास किसी जमीन को लेकर 11 मार्च को गोलीबारी (Patna Firing) की घटना हुई थी. इस मामले को लेकर नितिन कुमार नाम के एक बिल्डर (Builder) ने आरोप लगाया है कि आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) के भतीजा नागेंद्र राय ने दो करोड़ की रंगदारी की मांग की है. इस आरोप पर नागेंद्र राय ने बताया कि वो बिल्डर नितिन को नहीं जानता है. वहीं, इस मामले में पुलिस बोलने से बच रही है. पुलिस (Patna Police) ने प्रेस रिलीज जारी कर मामले की जांच की बात कही है. इसके साथ ही इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज होने की भी जानकारी दी है.

'गोलीबारी की घटना मोबाइल में रिकार्ड है'

बिल्डर नितिन ने आरोप लगाया कि पटना के सगुना मोड़ पर 11 मार्च को अपने एक जमीन की नाप करा रहे थे. इस दौरान लालू यादव के भतीजा नागेंद्र राय अपने गुर्गों के साथ हथियार लेकर पहुंच गए. दो करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की. नहीं देने पर हवाई फायरिंग शुरू कर दी. किसी तरह जान बचाकर भाग गया. गोलीबारी की घटना को मैंने मोबाइल से रिकार्ड कर लिया. कुछ लोग पकड़े गए. इसके बाद नागेंद्र राय और उनके गुर्गों ने उनकी पिटाई की. यह भी मोबाइल में रिकॉर्ड है.

मेरी जान को खतरा है- बिल्डर

बिल्डर ने बताया कि घटना के बाद दानापुर थाना गया. वहां पहले से नागेंद्र राय के गुर्गे मौजूद थे. दानापुर थाना की पुलिस ने मेरी मदद नहीं की. इसके बाद पटना के एसएसपी के पास गया तब प्राथमिकी दर्ज हुई. आगे उन्होंने बताया कि जान को खतरा है. मेरी हत्या हो सकती है. सुरक्षा की मांग की है. वहीं, इस आरोप पर नागेंद्र राय ने जवाब देते हुए कहा कि वो बिल्डर नितिन को नहीं जानता है. रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी सब झूठा आरोप है. झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया दिया गया है.

बिल्डर से मिलकर मुझे फंसाने की कोशिश हो रही है- नागेंद्र राय

नागेंद्र राय ने कहा कि जमीन मेरी है, जिसको बिल्डर नितिन अपनी जमीन बता रहा है. 2010 में खातियानी संपत्ति वालों यह जमीन खरीदी थी. सुभाष चन्द्र राय नाम का एक व्यक्ति मेरे जमीन पर कब्जा करना चाहता है. वह किसी बिल्डर से मिलकर मुझे फंसाने की कोशिश कर रहा है. 11 मार्च को मेरी जमीन पर कोई बिल्डर और सुभाष चन्द्र राय दीवार खड़ा कर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और इस मामले की सूचना पुलिस को दी. लालू यादव का भतीजा हूं. महागठबंधन की सरकार है इसलिए मुझे फंसाकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई. इस मामले में मैं भी केस दर्ज करा चुका हूं.

कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं- शक्ति यादव

वहीं, इस मामले पर आरेजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. कानून से जो भी खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. इस मामले में जांच होगी. उसके बाद ही पता चलेगा कि क्या झूठ है और क्या सच है? बता दें कि दानापुर थाना में लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच के लिए आईओ को भी नियुक्त कर दिया गया है.

इस मामले को लेकर पुलिस बोलने से बच रही है

इस पूरे मामले को लेकर पटना पुलिस की ओर कोई अधिकारी बयान नहीं दे रहा है. पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि 11 मार्च को थानाध्यक्ष दानापुर को सूचना मिली कि दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा हो रहा है. इस सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पहुंचे हुए थे. इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है, जिसके आलोक में दोनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है फिलहाल उक्त विवादित स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना और वरीय स्तर से स्थिति पर निकटतम निगरानी रखी जा रही है.

ये भी पढे़ं: Bihar: बिहार के सभी जिलों में होगा एक मेडिकल कॉलेज, 15 शहरों में इसे खोलने का रास्ता साफ, तेजस्वी यादव का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget