एक्सप्लोरर

Lalu Yadav Ed Raid: लालू परिवार पर ED की छापेमारी पर उदय चौधरी ने दिया बड़ा बयान, समझाया इसके पीछे का पूरा खेल

Bihar News: ईडी की कार्रवाई को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. वहीं, इस मुद्दे पर विधानसभा के पूर्व स्पीकर और आरजेडी नेता उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने केंद्र को आड़े हाथों लिया.

पटना: जमीन के बदले नौकरी (Land for Job Scam) देने के मामले को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के करीबियों के यहां ईडी (ED) की छापेमारी के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. इस कार्रवाई के बाद महागठबंधन और बीजेपी के नेता आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. वहीं, इस मुद्दे पर बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी (Uday Narayan Chowdhary) ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोलते हुए कहा कि महागठबंधन तोड़वाने के लिए जांच एजेंसियों को लालू परिवार के पीछे लगाया गया है.

महागठबंधन मजबूत है- उदय नारायण चौधरी

उदय नारायण चौधरी ने कहा कि आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद नीतीश कुमार को सीएम बनाई. मजबूत महागठबंधन बना है. बीजेपी का इंटरनल सर्वे कहता है कि 2024 में बीजेपी सभी 40 सीट हारेगी. जेडीयू से आरजेडी गठबंधन टूट जाए इसलिए ईडी, सीबीआई लालू परिवार को परेशान कर रही है. डरा धमकाकर दवाब बना रही है  आरजेडी गठबंधन तोड़ दे तो जांच एजेंसियां नहीं आएंगी. सीबीआई-ईडी की कार्रवाई से बिहार की जनता उग्र हो गई तो सीबीआई-ईडी को पता चल जाएगा कि बिहार क्या है? आने वाले दिनों में यह देखने को मिलेगा. जांच एजेंसियां कार्रवाई करते रहे.

'तेजस्वी यादव डरने वाले नहीं हैं'

आगे आरजेडी नेता कहा कि तेजस्वी यादव को सीबीआई ने समन जारी किया है. पूछताछ के लिए बुलाया है. तेजस्वी यादव डरने वाले नहीं हैं. जनता के बीच तेजस्वी चमकेंगे और अधिक मजबूत होकर उभरेंगे. 2014 से अबतक जांच एजेंसियां सिर्फ विपक्ष के नेताओं को ही टारगेट कर रही है.

15 मार्च को होना होगा पेश

बता दें नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में सीबीआई ने लालू, राबड़ी से पूछताछ की थी. दिल्ली के राउज रेवेन्यू कोर्ट ने लालू-राबड़ी समेत 14 लोगों को समन जारी कर 15 मार्च को पेश होने को कहा है. सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी. इसके बाद कोर्ट से समन जारी किया गया है और पेश होने को कहा गया है. वहीं, रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के मामले में अब ईडी भी कार्रवाई कर रही है. लालू परिवार और उनके करीबियों के यहां शुक्रवार को ईडी ने छापेमारी की थी. तेजस्वी यादव को सीबीआई ने इस मामले में समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. लेकिन वह नहीं गए.

ये भी पढ़ें: Rajshree Yadav in Hospital: तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री अस्पताल में भर्ती, ED की लंबी सर्च ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget