एक्सप्लोरर

Lalu Yadav ED Raid: क्या ललन सिंह के 'प्लान' से नीतीश की कुर्सी जाने वाली थी? रेड पर संजय जायसवाल ने किया खुलासा

BJP News: बिहार में ईडी की कार्रवाई को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, रविवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह को घेरा.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू परिवार पर ईडी की कार्रवाई को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. इसको लेकर बीजेपी (BJP) महागठबंधन पर लगातार हमलावर है. इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने रविवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और ललन सिंह (Lalan Singh) को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का भाग्य अच्छा है कि लालू परिवार फंस रहा है. मार्च महीने में नीतीश की कुर्सी जाने वाली थी. जांच एजेंसियों की कार्रवाई से नीतीश कुमार खुश हैं. कुर्सी कुछ दिन के लिए बच गई. वहीं, लालू परिवार पर कार्रवाई को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दुखी हैं. वो डिप्टी सीएम बनने का सपना देख रहे थे.

वे लोग सहानुभूति कार्ड खेल रहे हैं- संजय जायसवाल

संजय जायसवाल ने कहा कि 10 हजार करोड़ का घोटाला लालू परिवार ने किया. अब जेल जाने के कगार पर हैं. इसके बाद भी घोटाला कर रहे फिर फल तो भुगतना होगा. डिप्टी सीएम तेजस्वी दिल्ली के वीआईपी इलाके में 150 करोड़ का घर सिर्फ चार लाख में कैसे ले लिए? अपने कुकर्मों की सजा लालू परिवार भुगत रहा. बीजेपी पर आरोप न लगाए. लालू परिवार जनता से माफी मांगे कि अब कोई अपराध नहीं करेंगे लेकिन वे लोग सहानुभूति कार्ड खेल रहे हैं. सीबीआई के समन पर तेजस्वी नहीं गए. गिरफ्तारी पर फैसला जांच एजेंसियों को करना है जिस तरह सबूत मिल रहे वह काफी है.

'बीजेपी अब नीतीश कुमार को साथ नहीं लेगी'

वहीं, जयसवाल से जब पूछा गया कि 2017 में लालू परिवार पर जांच एजेंसियां इसी तरह शिकंजा कस रही थी तो नीतीश कुमार एनडीए में आ गए थे तो क्या अब भी नीतीश के लिए एनडीए का दरवाजा खुला है? इस पर उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी भी अब नीतीश कुमार को साथ नहीं लेगी. अमित शाह खुद बोल चुके हैं. नीतीश कुमार कमजोर अप्रासंगिक हो गए हैं. एक आदमी भी उनको वोट नहीं करेगा.

लालू परिवार की बढ़ सकती है मुश्किलें

बता दें कि नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में सीबीआई ने लालू-राबड़ी से पूछताछ की थी. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू-राबड़ी समेत 14 लोगों को समन जारी कर 15 मार्च को पेश होने को कहा है. सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी तब कोर्ट से समन जारी किया गया और पेश होने को कहा गया है. रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के मामले में ईडी भी अब जांच कर रही है. लालू परिवार और उनके करीबियों के यहां ईडी ने शुक्रवार को छापेमारी की थी. ईडी की छापेमारी में यह पाया गया है कि 600 करोड़ का घोटाला हुआ है. तेजस्वी दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनीमें 150 करोड़ का घर चार लाख में लिए. तेजस्वी को सीबीआई ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वो नहीं गए. अब दूसरा समन जल्द जारी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Rohini Acharya सिंगापुर से वीडियो कॉलिंग के जरिए लालू का ले रहीं हालचाल, कहा- 'इस उम्र में भी पिता BJP को दिखा रहे तारे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget