एक्सप्लोरर

लालू यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, गिरिराज सिंह से तुलना की, बोले- 'हिंदू-मुस्लिम...'

Lalu Prasad Yadav: लालू यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के विवादित बयान और गिरिराज सिंह की यात्रा को लेकर किए गए सवाल पर प्रतिक्रिया दी.

Lalu Yadav Attacks Bihar CM Nitish Kumar: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार (23 अक्टूबर) को पत्रकारों से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला. लालू यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह के राज में और नीतीश कुमार के राज में कोई फर्क नहीं है. गिरिराज की आदत है. इसी तरह की बात बोलते रहता है. बस में है? हिंदू-मुस्लिम सब रहेगा. 

इस सवाल पर कि क्या यहां दंगा-फसाद कराना चाहते हैं? इस पर लालू यादव ने कहा कि हम लोगों के रहते दंगा-फसाद कैसे करा देगा? तेजस्वी यादव कह रहे हैं अगर कुछ भी हुआ तो इसके जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार हैं. इस पर लालू यादव ने कहा कि ठीक बोले हैं. लालू प्रसाद यादव गिरिराज सिंह की 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' और बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के विवादित बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दे रहे थे.

कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार पर किया हमला

बता दें कि कांग्रेस ने भी सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया है. बीते मंगलवार (22 अक्टूबर) को कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी अब कंफ्यूज हो गई है. पहले भारतीय जनता पार्टी राम-राम कर रही थी, फिर सनातन-सनातन कह रही थी और अब हिंदू-हिंदू पर आ गई है. राम-राम छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के लोग जाम-जाम में फंस गए हैं. ये बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह की भाषा नहीं है. नीतीश कुमार जी की भाषा है." 

राजेश राठौर ने कहा, "आने वाले दिनों में दिखेगा पटना में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता वही बोलेंगे जो अररिया के सांसद बोल रहे हैं. नीतीश कुमार के राज्य में आपके गठबंधन का एक सांसद किस प्रकार से कह रहा है कि अगर अररिया में रहना है हिंदू-हिंदू बोलना है. इसका मतलब है बिहार में रहना है तो हिंदू-हिंदू बोलना है. इसका सही जवाब नीतीश कुमार और जेडीयू देगी."

यह भी पढ़ें- BJP सांसद के बयान से CM नीतीश कुमार पर गरम हो गए तेज प्रताप यादव, मुसलमानों के लिए कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget