एक्सप्लोरर

BJP सांसद के बयान से CM नीतीश कुमार पर गरम हो गए तेज प्रताप यादव, मुसलमानों के लिए कही बड़ी बात

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. आरजेडी नेता ने कहा कि इस देश की मिट्टी में सबकी महक और आजादी में सबका योगदान है.

Tej Pratap Yadav News: 'अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा', बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह (Pradeep Kumar Singh) के इस बयान पर आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव गरम हो गए हैं. तेज प्रताप यादव ने बीजेपी सांसद के इस बयान को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. बुधवार (23 अक्टूबर) की सुबह उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी सांसद के इस बयान को भड़काऊ बताया.

तेज प्रताप यादव बोले- 'ईंट से ईंट बजा देंगे'

तेज प्रताप यादव ने लिखा, "आज भाजपा के एक सांसद ने बिहार में माहौल बिगाड़ने के लिए भड़काऊ बयान दिया और आज ही उस सांसद को नीतीश कुमार जी ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा दी. इस देश की मिट्टी में सबकी महक और आजादी में सबका योगदान है. मैं हरेक व्यक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि जब तक मेरी सांस है मैं बिहार को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने वाले हरेक व्यक्ति के सामने डट कर खड़ा रहूंगा और मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे."

प्रदीप कुमार सिंह को दी गई है वाई सुरक्षा

गौरतलब हो कि एक तरफ अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो उसी बीच उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सांसद प्रदीप कुमार सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. हालांकि इनके साथ तीन और नेताओं की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव एवं मंत्री नीरज कुमार को Y प्लस की सुरक्षा दी गई है. एमएलसी संजय संजय कुमार सिंह को Y सुरक्षा दी गई है. इसी को लेकर तेज प्रताप ने सीएम नीतीश पर हमला बोला है कि एक तरफ सांसद की ओर से विवादित बयान दिया जाता है और दूसरी ओर अतिरिक्त सुरक्षा दी जाती है.

बता दें कि सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा है, "हिंदू बोलने में कैसी शर्म? अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा." उनके इस बयान पर सियासी पारा बढ़ गया है. तेज प्रताप यादव से पहले बीते मंगलवार को सांसद पप्पू यादव ने भी विरोध दर्ज कराया था. उधर आरजेडी के अन्य नेता भी इस बयान को लेकर हमलावर हैं. 

यह भी पढ़ें- BJP सांसद प्रदीप सिंह के हिंदू वाले बयान से उठा सियासी तूफान, पप्पू यादव कूदे, RJD ने भी उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget