एक्सप्लोरर

Bihar News: 'गुजरात से 40,000 महिलाएं गायब', लालू अपने अंदाज में बोले- देश अस्त-व्यस्त, PM चुनाव प्रचार में मस्त

Lalu Yadav News: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, रविवार को एक बार फिर उन्होंने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया.

पटना: आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) पटना आने के बाद इन दिनों राजनीति में सक्रिय दिख रहे हैं. लालू यादव हर मुद्दे पर केंद्र की बीजेपी (BJP) सरकार पर हमला बोल रहे हैं. वहीं, रविवार को उन्होंने ट्वीट कर मणिपुर हिंसा सहित कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अभी देश अस्त-व्यस्त हैं लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चुनाव प्रचार में मस्त हैं. बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (Karnataka Election) 10 मई को होने वाला है. इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं.

'चीन हमारे देश में घुस रहा है'

लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'जम्मू कश्मीर में हमारे वीर जवान शहीद. मणिपुर जल रहा है. चीन हमारे देश में घुस रहा है. छात्र, नौजवान, कर्मचारी, व्यापारी, खिलाड़ी त्रस्त. गुजरात से 5 साल में 40,000 महिलाएं गायब लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चुनाव प्रचार में मस्त और देश अस्त-व्यस्त. मीडिया द्वारा निर्मित इन लोगों ने लोकतंत्र, सद्भाव, चुनावी राजनीति और पद की गरिमा को एकदम तार-तार कर दिया है.'

आरजेडी नेताओं के साथ की थी बैठक

बता दें कि बिहार आने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव राजनीति में काफी एक्टिव हो गए हैं. बीते बुधवार को लालू यादव ने 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर आरजेडी के विधायकों, मंत्रियों और विधान पार्षदों को लंच पर बुलाया था. इस दौरान उन्होंने नेताओं से क्षेत्र में माहौल को जाना. सरकार के मंत्रियों के कामकाज के बारे में जाना. साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी चर्चा की थी. 

काफी समय से दिल्ली में थे

वहीं, लालू यादव किडनी की बीमारी से काफी समय से जूझ रहे थे. कुछ समय पहले सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था. इसके बाद से ही वो दिल्ली में रह रहे थे. बिहार में आने के लिए लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे लेकिन खराब स्वास्थ्य की वजह से नहीं आ रहे थे. वहीं, 28 मई को लालू यादव 9 महीने बाद पटना पहुंचे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: क्या नीतीश की 'विपक्षी एकता' को बिहार में नहीं मिलेगी रफ्तार? नित्यानंद राय के बयान से समझिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget