एक्सप्लोरर

'राष्ट्रगान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान', लालू यादव का CM नीतीश कुमार पर हमला

Lalu Yadav Attacks Nitish Kumar: लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार एक वीडियो को एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में नीतीश कुमार राष्ट्रगान के वक्त कुछ इशारा कर करने की कोशिश कर रहे हैं.

Lalu Yadav Attacks Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हमला बोला है. गुरुवार (20 मार्च, 2025) की शाम उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, "राष्ट्रगान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान. बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है?" मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के उस वीडियो को भी एक्स पर पोस्ट किया है जिसमें वे अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार को हाथ मारते हुए राष्ट्रगान के बीच में कुछ इशारा करने की कोशिश कर रहे हैं.

आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एक्स पर लिखा, "नीतीश कुमार की चेतना बिल्कुल समाप्त हो चुकी है. जिस देश में सिनेमाघरों में भी लोग खड़े होकर राष्ट्रगान को सम्मान देते हैं वहां एक मुख्यमंत्री राष्ट्रगान का अपमान कर रहे हैं. ये अपना अचेतना का प्रमाण है, जिसे बिहार के नौजवान बर्दाश्त नहीं कर सकते. किसी को गाली देने से लेकर राष्ट्रगान को अपमानित करने तक सफर नीतीश कुमार के असलियत को उजागर कर रहा है."

आगे शक्ति यादव ने लिखा, "नीतीश जी अब ऑफिशियल रूप से नागपुर हेड क्वॉर्टर में काला झंडा फहराना चाहिए! राजनीतिक विरोध अपनी जगह है पर नीतीश जी के स्वास्थ्य को देखकर दुख होता है. सदन में आपा खो देते हैं. राष्ट्रगान के दौरान भी स्थिर नहीं रह पाते. अब वे सार्वजनिक उपस्थिति के हालत में नहीं हैं. उनकी दशकों की साख बर्बाद हो रही है."

कांग्रेस की ओर से भी आई प्रतिक्रिया

उधर बिहार कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. बिहार कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से नीतीश कुमार के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की यह तस्वीर बहुत ही चिंतनीय." 

पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी जताया दुख

उधर एक्स पर पुष्पम प्रिया चौधरी लिखती हैं, "राजनीतिक विरोध अपनी जगह है पर नीतीश जी के स्वास्थ्य को देखकर दुख होता है. सदन में आपा खो देते हैं. राष्ट्रगान के दौरान भी स्थिर नहीं रह पाते. अब वे सार्वजनिक उपस्थिति के हालत में नहीं हैं. उनकी दशकों की साख बर्बाद हो रही है."

यह भी पढ़ें- Watch: राष्ट्रगान के बीच प्रधान सचिव को हाथ मारने लगे नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव बोले- 'कम से कम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget