एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav Son Name: लालू-राबड़ी ने क्या रखा अपने पोते का नाम? खुद बताया… कारण भी समझाया

Tejashwi Yadav Son Name Iraj: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने पोते के नाम की घोषणा एक्स पर की है. उनके पोस्ट पर यूजर्स बधाई देने के साथ-साथ नाम की सराहना भी कर रहे हैं.

Tejashwi Yadav Son Name: तेजस्वी यादव के बेटे का नामकरण हो गया है. लालू-राबड़ी ने अपने पोते का नाम 'इराज' रखा है. बुधवार (28 मई, 2025) को लालू यादव (Lalu Yadav) ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि तेजस्वी और राज श्री ने बेटे का पूरा नाम 'इराज लालू यादव' (Iraj Lalu Yadav) रखा है.

लालू यादव ने कहा कि उनकी पोती कात्यायनी का जन्म शुभ नवरात्रि के छठे दिन कात्यायनी अष्टमी को हुआ था और इस नन्हे बच्चे का जन्म बजरंग बली हनुमान जी के मंगल दिवस मंगलवार को हुआ है, इसलिए उसका नाम 'इराज' रखा गया है. कहा, "आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! नवजात और उसकी मां स्वस्थ हैं."

लालू-राबड़ी के दिए नाम को लोगों ने सराहा

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जैसे ही अपने पोते के नाम की एक्स पर घोषणा की तो उनके पोस्ट पर यूजर्स बधाई देने के साथ-साथ नाम की सराहना करने लगे. मनीष मांझी नाम के एक यूजर ने लिखा, "बहुत सुंदर नाम है, बधाई." सतपाल यादव नाम के एक यूजर ने लिखा, "बहुत सुंदर नाम, जय बजरंगबली". मोहित यादव ने लिखा, "आह क्या नाम है "इराज", तेजस्वी के नए मेहमान के नाम की घोषणा उनके दादा और दादी ने किया. ये हैं परिवार के संस्कार".

कोलकाता में हुआ तेजस्वी के बेटे का जन्म

बता दें कि लालू परिवार अभी कोलकाता में है. कोलकाता में ही तेजस्वी यादव के बच्चे का जन्म हुआ है. बीते मंगलवार की सुबह तेजस्वी यादव ने फिर से पिता बनने की खुशखबरी एक्स पर पोस्ट कर दी थी. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जाकर मुलाकात की थी और बधाई दी थी. साथ ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव से मिलकर उनकी तबीयत के बारे में पूछा था.

यह भी पढ़ें- 'तेज प्रताप अगर बिहार में निकल जाएंगे तो तेजस्वी भूल जाएं CM का सपना', किसने कर दिया ये बड़ा दावा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget