एक्सप्लोरर

Dhirendra Shastri: लालू यादव दिल्ली के लिए रवाना, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बोले- बाबा कौन चीज है, वो कोई बाबा है?

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव पटना में 18 दिन रहने के बाद मंगलवार की शाम दिल्ली गए. उनके साथ राबड़ी देवी भी थीं. जाते जाते बीजेपी और बाबा पर हमला किया है.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पटना में 18 दिन रहने के बाद आज मंगलवार (16 मई) की शाम चार बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी थीं. लालू यादव ने जाते-जाते बीजेपी पर हमला किया. जब पत्रकारों ने पूछा कि कर्नाटक चुनाव पर क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि बीजेपी का सफाया हो गया. इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भी हमला किया और कहा कि बाबा कौन चीज है, वो कोई बाबा है?

28 अप्रैल को पटना आए थे लालू यादव

जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद पहले दिल्ली जाएंगे और यहीं रूटीन चेकअप होगा. अगर जरूरत पड़ी तो सिंगापुर भी जा सकते हैं, लेकिन चेकअप के बाद वे जल्द ही पटना लौटेंगे. पिछले साल चार दिसंबर को सिंगापुर में लालू प्रसाद की किडनी ट्रांसप्लांट कराई गई थी. लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दी थी. इसके बाद लालू 11 फरवरी को सिंगापुर से दिल्ली आए थे. दिल्ली में लगभग तीन महीना रहने के बाद वह 28 अप्रैल को पटना पहुंच गए थे.

पटना में कई नेताओं से मिले थे लालू

लालू यादव 18 दिन पटना में रहे. इस दौरान महागठबंधन के कई नेताओं से उन्होंने मुलाकात की थी. राजनीति पर भी चर्चा भी हुई थी. लालू यादव से मिलने के लिए बीजेपी के नेता आरके सिन्हा भी पहुंचे थे. हालांकि उन्होंने कहा था कि लालू से उनका व्यक्तिगत संबंध है. वह भी किडनी ट्रांसप्लांट कराए और मैंने भी कराया है. हालचाल लेने आया था.

हालांकि प्रतिदिन लालू यादव से मिलने वालों का तांता लगा रहता था. पटना आने के बाद यह पहली बार राबड़ी देवी के आवास से बाहर निकले थे और 12 मई को पटना के हाई कोर्ट मजार पर भी चादरपोशी करने गए थे. लालू के आने के बाद सीएम नीतीश कुमार भी जाकर उनसे मिले थे. 

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: नीतीश कुमार की पार्टी बोली- बाबा को राजनीति करनी है तो खुलकर आएं, जानें BJP ने क्या जवाब दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget