एक्सप्लोरर

Subhash Yadav: लालू के साले सुभाष यादव ने किया सरेंडर, कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती करने पहुंची थी पुलिस

Bihar News: पुलिस ने 30 जनवरी को सुभाष यादव के घर कौटिल्य नगर प्लॉट नंबर 201 विधायक कॉलोनी स्थित आवास पर कुर्की-जब्ती के लिए कोर्ट का नोटिस चिपकाया था.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के साले सुभाष यादव (Subhash Yadav) ने मंगलवार (13 फरवरी) को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पटना प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती करने के लिए पहुंची थी. फरार चल रहे सुभाष यादव पर जमीन के मामले में रंगदारी करने और फ्रॉड करने का केस दर्ज हुआ था. बिहटा थाने में कांड संख्या 425/23 दर्ज है.

हालांकि कुर्की-जब्ती करने पहुंची टीम कार्रवाई नहीं कर सकी क्योंकि सुभाष यादव ने सरेंडर कर दिया. इस पूरे मामले में एसपी दीक्षा कुमारी ने बताया कि हम लोग न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन आज ही सुभाष यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

पुलिस ने 30 जनवरी को चिपकाया था नोटिस

बता दें कि पुलिस ने 30 जनवरी को सुभाष यादव के घर कौटिल्य नगर प्लॉट नंबर 201 विधायक कॉलोनी स्थित आवास पर कुर्की-जब्ती के लिए कोर्ट का नोटिस चिपकाया था. सुभाष यादव को यह भनक पहले लग गई थी कि आज किसी वक्त पुलिस कुर्की करने आ सकती है. पुलिस करीब 12:00 बजे सुभाष यादव के आवास पर कुर्की करने पहुंची, लेकिन उससे पहले 10:00 बजे ही सुभाष यादव ने कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया.

बिहटा अंतर्गत नेउरा ओपी क्षेत्र के बेला गांव से जुड़ा मामला है. किसान भीम वर्मा ने सुभाष यादव पर 7 कट्ठा जमीन लेने और जबरन पैसे भी वापस ले लेने का मामला दर्ज कराया था. उस वक्त उन्होंने अपनी जमीन वापस कर लेने की मांग की थी लेकिन जमीन वापस नहीं की गई और आज तक पैसे भी नहीं दिए गए. इस मामले में सुभाष यादव, उनकी पत्नी रेणु देवी, बेटे के साथ बेला के पूर्व सरपंच एवं अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था. यह मामला न्यायालय में चल रहा था. न्यायालय के आदेश पर बिहटा सर्किल इंस्पेक्टर कमलेश्वर प्रसाद सिंह गिरफ्तार करने भी पहुंचे थे, लेकिन सुभाष यादव और उनकी पत्नी दोनों फरार थे. इसके बाद न्यायालय ने कुर्की का आदेश निकाला था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीलम देवी ने क्यों छोड़ दिया RJD का साथ? ललन सिंह का कटेगा पत्ता! समझिए सियासी खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget