एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीलम देवी ने क्यों छोड़ दिया RJD का साथ? ललन सिंह का कटेगा पत्ता! समझिए सियासी खेल

Neelam Devi News: आरजेडी छोड़ने के बाद विधायक चेतन आनंद और प्रहलाद यादव ने मीडिया को इसके पीछे का कारण बता दिया है. हालांकि नीलम देवी की ओर से अभी तक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पटना: बिहार की राजनीति के लिए 12 फरवरी का दिन काफी खास रहा. विधानसभा में एनडीए सरकार ने ना सिर्फ फ्लोर टेस्ट को पास किया बल्कि आरजेडी के तीन विधायकों का भी समर्थन मिल गया. आरजेडी विधायक नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रहलाद यादव ने सत्ता पक्ष के साथ दिखे. अब इस सियासी खेल के पीछे की वजहों की चर्चा शुरू हो गई है. सवाल उठाए जा रहे हैं कि इन विधायकों ने ऐसा कदम क्यों उठाया? नीलम देवी को लेकर दो वजहों की खूब चर्चा हो रही है. इस सियासी खेल को समझिए.

दरअसल, आरजेडी छोड़ने के बाद विधायक चेतन आनंद और प्रहलाद यादव ने मीडिया को इसके पीछे का कारण बता दिया है. हालांकि नीलम देवी की ओर से अभी तक प्रतिक्रिया नहीं आई है. सबसे पहले समझिए कि नीलम देवी कौन हैं. मोकामा विधानसभा से चार बार विधायक रहने वाले बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं. अनंत सिंह को 10 साल की सजा हुई जिसके बाद उनके विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई. जून 2022 में चुनाव हुआ और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आरजेडी से जीत गईं.

नीलम देवी ने बीजेपी प्रत्याशी सोनम देवी को करीब 16000 मतों से पराजित किया था. इससे पहले 2019 में नीलम देवी कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर लोकसभा से चुनाव लड़ी थीं और दूसरे नंबर पर रही थीं. अब समझिए आरजेडी छोड़ने के दो कारण.

आरजेडी छोड़ने की पहली वजह समझें

नीलम देवी आरजेडी से विधायक तो बन गईं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह जो चाहती थीं वह हो नहीं पा रहा था. अनंत सिंह अभी तक पटना के बेउर जेल में बंद हैं. नीलम देवी की चाहत थी कि सरकार इस पर पहल करे और अनंत सिंह किसी तरह बाहर आ जाएं. अब जब तेजस्वी यादव खुद ही सरकार में नहीं हैं तो अनंत सिंह को बाहर लाने में मुश्किल हो सकती थी. पहली वजह यह भी है कि वह सरकार में रहना चाहती हैं ताकि अनंत सिंह के लिए कुछ बात हो तो वो बन सके.

बता दें कि मोकामा विधानसभा से जीत के लिए वह आश्वस्त हैं. वह जानती हैं कि वहां से जीतने के लिए कोई पार्टी का टिकट मायने नहीं रखता है. अनंत सिंह की पहचान ही उनकी जीत के लिए काफी है.

दूसरी वजह क्या है?

दूसरी एक बड़ी वजह जिसकी चर्चा हो रही है वह यह है कि नीलम देवी इस बार एनडीए की ओर से मुंगेर लोकसभा सीट पर दावा ठोक सकती हैं. 2019 में वह मुंगेर लोकसभा सीट से दूसरे नंबर पर रही थीं. उन्हें 3 लाख 60 हजार के करीब वोट प्राप्त हुए थे. उस वक्त मोकामा विधानसभा में नीलम देवी को सबसे अधिक वोट मिले थे. जेडीयू के ललन सिंह जीते थे. अभी मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं. अब सवा उठ रहा है कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में ललन सिंह का पत्ता कटने वाला है? ऐसी खबरों की सियासी गलियारे में चर्चा जरूर है लेकिन किसी तरह का बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- Sakshamta Pariksha: पटना में प्रदर्शन कर रहे नियोजित शिक्षकों के लिए आई राहत वाली खबर, शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget