एक्सप्लोरर

बिहार के लिए लालू यादव का फैसला ही होगा मान्य, RJD ने इन मुद्दों पर साफ किया रुख

Bihar Lok Sabha Elections: अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए ऑथराइज्ड किया गया है ताकि प्रक्रिया अनावश्यक विवादों में न फंसे.

Lok Sabha Elections 2024: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों पर फैसला लेने के अलावा नए सहयोगियों को लाने की संभावना तलाशने के लिए ऑथराइज्ड किया गया है. आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बुधवार (20 मार्च) को पार्टी के राज्य संसदीय दल और राष्ट्रीय संसदीय दल की बैठकों के बाद इसकी घोषणा की.

बैठक के बाद एक लाइन का प्रस्ताव पेश किया गया कि पार्टी अध्यक्ष को उम्मीदवारों पर निर्णय लेने के साथ-साथ गठबंधन की संभावनाएं तलाशने के लिए अधिकृत किया जाए. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पशुपति कुमार पारस को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में एनडीए के असंतुष्ट सहयोगी पशुपति कुमार पारस और पूर्व राज्य मंत्री मुकेश सहनी को शामिल करने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई. पशुपति पारस ने एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. वहीं मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख हैं.

लालू यादव करेंगे उम्मीदवारों का नाम तय

अब्दुल बारी सिद्दीकी सिद्दीकी ने ये भी कहा कि हमें उम्मीदवारों की घोषणा में तेजी लाने की जरूरत है. यही कारण है कि आरजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष को नाम तय करने के लिए ऑथराइज्ड किया गया है ताकि प्रक्रिया अनावश्यक विवादों में न फंसे. बिहार में कुल 7 चरणों में चुनाव होने जा रहा है. पहला चरण 19 अप्रैल को है. लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. बिहार में पहले चरण में चार सीटों- गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई में वोटिंग होगी. हालांकि राज्य के दो प्रमुख गठबंधनों, सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन में से किसी ने भी इन चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. 

पहले चरण की सीटों पर एनडीए का फॉर्मूला क्या?

हालांकि, एनडीए अपने सीट-बंटवारे के फॉर्मूले के साथ सामने आया है जिसके अनुसार बीजेपी पहले चरण की दो सीटों- औरंगाबाद और नवादा में चुनाव लड़ेगी. वहीं जमुई सीट चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (R) को मिली है. हालांकि, चिराग ने खुद इस बार हाजीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. गया लोकसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के खाते में चली गई है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- 'लालू यादव और तेजस्वी यादव के...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget