एक्सप्लोरर

Rohini Acharya Nomination: रोहिणी आचार्य के नामांकन में पहुंचा पूरा परिवार, लालू की बेटी ने क्या कुछ कहा? जानें

Rohini Acharya: सारण लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को चुनाव होना है. रोहिणी आचार्य के सामने बीजेपी से राजीव प्रताप रूडी हैं जिनसे चुनावी मैदान में उनकी लड़ाई होगी.

Rohini Acharya Nomination: सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने सोमवार (29 अप्रैल) को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन दाखिल करने के दौरान पूरा लालू परिवार मौजूद था. पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती भी साथी पहुंचीं थीं.

नामांकन के बाद हुई जनसभा में डॉ. रोहिणी आचार्य ने कहा कि मैं आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करने सारण में नहीं आई हूं. सारण में मैं अपना सब कुछ छोड़ कर आ चुकी हूं. मैं कोई राजनेता नहीं हूं बल्कि आप ही की बेटी-बहन हूं. आपके सुख-दुख को आपके साथ बाटूंगी. आपके साथ रहूंगी.

वहीं दूसरी ओर छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित जनसभा में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान को बदलने नहीं देंगे. बीजेपी आरक्षण को समाप्त करना चाहती है, लेकिन हम सबको जागरूक रहना है.

'इंडिया गठबंधन की सरकार लाइए, हम आपके लिए काम करेंगे'

लालू यादव ने कहा कि बेटी रोहिणी आचार्य जो लगातार आपके बीच रह रही उसे भारी मतों से जिताने का काम करिए. देश को बचाना है. संविधान को बचाना है. लोकतंत्र और संविधान को हम मिटने नहीं देंगे. बीजेपी पिछड़े वर्ग का हक छीनना चाहती है. आप सब लोग इकट्ठा रहिए. सारण मेरी कर्म भूमि रही है. सारण में हमने बहुत काम किया है. पासी समाज में लोग हमारे वोटर हैं. आप इंडिया गठबंधन की सरकार को लाइए, हम आपके लिए काम करेंगे.

बता दें कि सारण लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को चुनाव होना है. रोहिणी आचार्य की लड़ाई बीजेपी के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी से होनी है. एक तरफ जहां रोहिणी आचार्य क्षेत्र में दौरा कर जीत का दावा कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर राजीव प्रताप रूडी को भी अपने काम पर भरोसा है और वह भी आश्वस्त हैं कि उनकी जीत पक्की है. अब देखना होगा कि चुनाव के बाद क्या कुछ होता है.

यह भी पढ़ें- Lovely Anand Nomination: 'जंगलराज को जनता भूली नहीं', शिवहर से नामांकन करने के बाद लवली आनंद का RJD पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget