एक्सप्लोरर

हटाए जाएंगे ललन सिंह? इंडी गठबंधन की बैठक के बाद तुरंत क्यों निकल गए CM नीतीश? JDU का बयान आया

JDU Reaction on I.N.D.I.A Alliance Meeting: जेडीयू के विधायक संजीव सिंह गुरुवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि जो भी होगा बिहार के हित में होगा.

पटना: बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और बहुत जल्द इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) में यह तय हो सकता है कि 2024 में कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. हालांकि दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक के बाद बीजेपी कई तरह के सवाल भी उठा रही है. सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने दावा किया है कि लालू के करीब होने के चलते ललन सिंह हटाए जा सकते हैं. इंडी गठबंधन की बैठक के बाद नीतीश कुमार तुरंत निकल गए थे इसको लेकर भी बीजेपी के नेता हमला बोल रहे हैं. गुरुवार (21 दिसंबर) को जेडीयू विधायक संजीव सिंह (JDU MLA Sanjeev Singh) ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया.

संजीव सिंह ने कहा कि बैठक खत्म होने के बाद कोई क्या करेगा? बैठक समाप्त होने के बाद निकलना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि ब्रीफिंग के लिए किसी को अधिकृत कर दिया गया था इसलिए नीतीश कुमार नहीं थे. उन्होंने कहा कि अच्छे से इंडिया गठबंधन लड़ेगा और मिलकर लड़ेगा. रिजल्ट भी आएगा, सीट शेयरिंग की बात भी हो गई है. 15 से 20 दिनों के अंदर सीट शेयरिंग की बात हो जाएगी. पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने आगे कहा कि जो बिहार के हित में होगा वही होगा.

जेडीयू का अध्यक्ष कौन होगा?

आगे संजीव सिंह ने कहा कि सुनील कुमार पिंटू पहले से ही बीजेपी के थे. वह फिर बीजेपी में जाएंगे. उनके बयान से कोई असर हमें नहीं पड़ने वाला है. कितने सांसद आते हैं जाते हैं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जेडीयू का अध्यक्ष कौन होगा इसकी मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन हटना-लगना तो लगा रहता है. ये कोई मुद्दा नहीं है.

संजीव सिंह बोले- अच्छा काम कर रहे केके पाठक

वहीं बिहार में शिक्षा विभाग लगातार सुर्खियों में बना है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर उन्होंने कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं. मैं उनका समर्थन करता हूं. गांव की जनता केके पाठक के काम से खुश है. शिक्षा का स्तर बढ़ गया है. मैं पहले भी स्कूल जाया करता था और अभी भी जाता हूं, तो पहले से अब की व्यवस्था सुदृढ़ हो गई है.

यह भी पढ़ें- Mohan Bhagwat Bihar Visit: मोहन भागवत के बिहार दौरे से गरमाई सियासत, CM नीतीश की पार्टी ये क्या बोल गई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget