एक्सप्लोरर

Lalan Singh on BJP: बिहार एनडीए में दरार! बीजेपी बोली साथ लड़ेंगे चुनाव, ललन सिंह ने कहा- कल किसने देखा

Bihar Politics: ललन सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू का साथ लड़ना तय नहीं है. ललन सिंह मीडिया से बात कर रहे थे.

पटनाः बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) अपने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आने वाले समय में बड़ा झटका दे सकता है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में यह बड़ा बयान दिया है. ललन सिंह ने बातचीत में सीधे कहा कि 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू का साथ लड़ना तय नहीं है. ललन सिंह ने यह भी कहा कि हम बीजेपी को नकार नहीं रहे हैं. अभी हम तैयार हो रहे हैं, लेकिन कल किसने देखा है. 

दरअसल, बीते रविवार को ही पटना में बीजेपी के सात मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक हुई थी. कार्यक्रम के अंतिम दिन गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बिहार में जेडीयू के साथ बीजेपी के संबंधों को भी स्पष्ट कर दिया था. अमित शाह ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में ही बीजेपी 2024 का लोकसभा और 2025 के विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. अब ललन सिंह के आए इस बयान से हलचल तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें- LIVE VIDEO: बिहार के नालंदा में ट्रेन की बोगी पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था किशोर, जिंदा जलकर मरा, सामने आया वीडियो

एनडीए में आ रही दरार?

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब ललन सिंह ने इस तरह का बयान दिया हो. बीते दिनों जेडीयू के सहयोगी दल बीजेपी की ओर से यह बयान दिया था कि उनकी पार्टी विधानसभा की 243 सीटों में से 200 को चिह्नित कर अपनी तैयारी शुरू की है. इस पर ललन सिंह का बयान आया था कि 200 सीट पर ही क्यों? 243 सीटों पर क्यों नहीं? उन्होंने यह भी कहा था कि हम भी 243 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं. हर दल को अपने संगठन को मजबूत करने का अधिकार है. अब इस तरह के बयानों से राजनीतिक गलियारों में एनडीए गठबंधन को लेकर कई तरह की चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: शिवहर के DM ने किसानों से पूछा- कैसे खरीद रहे हैं यूरिया? ऐसा जवाब आया कि 'फंस' गया दुकानदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget