एक्सप्लोरर

JDU अध्यक्ष पद जाते ही ललन सिंह ने सोशल मीडिया पर बदला अपना बायो, अब लिखी ये बात

Bihar Politics: जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 'एक्स' समेत दूसरे सोशल मीडिया में अपने बायो को बदल दिया है. उन्होंने अपने बायोडेटा में अपने बारे में नई जानकारी जोड़ दी है.

Bihar News: राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) अब जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से मुक्त हो गए हैं. बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) के मुताबिक वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं इसलिए उन्होंने इस जिम्मेदारी से मुक्त होने की इच्छा जताई थी.अब चूंकि सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है तो ललन सिंह ने तुरंत ही अपना सोशल मीडिया बायो चेंज कर दिया है. इसमें उन्होंने खुद को 'लोकसभा में जेडीयू का नेता' लिखा है. आइए जानते हैं 'एक्स' के बायो में ललन सिंह ने और क्या बदलाव किया है. 

पहले अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल में ललन सिंह ने बायो में जेडीयू का नेशनल प्रेसिडेंट, आवास एवं शहरी मामलों के चेयरपर्सन और मुंगेर का सांसद लिखा था. वहीं शुक्रवार को बायो में बदलाव करते हुए उन्होंने नेशनल प्रेसिडेंट शब्द को हटा दिया है और 'लोकसभा में जेडीयू का नेता' जोड़ दिया है. 


JDU अध्यक्ष पद जाते ही ललन सिंह ने सोशल मीडिया पर बदला अपना बायो, अब लिखी ये बात

एक दिन पहले तक इस्तीफे की खबर से करते रहे इनकार
जनता दल यूनाइटेड ने शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई. बैठक में ललन सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की जिसे स्वीकार कर लिया गया. हालांकि जब उनके इस्तीफे की अटकलें चल रही थीं तो उस वक्त ललन सिंह ने इससे इनकार कर दिया था. यहां तक पार्टी के दूसरे नेता भी कह रहे थे कि यह बीजेपी की फैलाई खबर हैं. लेकिन शुक्रवार को खुद जेडीयू ने अटकलों को सच साबित कर दिया. 


JDU अध्यक्ष पद जाते ही ललन सिंह ने सोशल मीडिया पर बदला अपना बायो, अब लिखी ये बात

सभी मिलकर करेंगे काम- नीतीश कुमार
पार्टी की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया को संबोधित किया. नीतीश ने कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष के पद को स्वीकार कर लिया है और सभी मिलकर आगे काम करेंगे. जेडीयू में हुए इस बदलाव का सहयोगी कांग्रेस और आरजेडी ने स्वागत किया है, कांग्रेस ने कहा कि नीतीश ही जेडीयू का चेहरा है तो अच्छी बात है कि उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है. इससे बिहार की जनता खुश है. 

ये भी पढ़ें-  JDU की बैठक में नीतीश कुमार का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- 'हमारे काम की चर्चा...'

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget