एक्सप्लोरर

'प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होगा, आप 'पप्पू' हैं, 'पप्पू' ही रहेंगे', ललन सिंह का राहुल गांधी पर तंज

Bihar Politics: ललन सिंह ने कहा कि देश की राजनीति में कुछ पाने के लिए असत्य कथन का सहारा मत लीजिए. यही कारण है कि आपकी कांग्रेस पार्टी दिनों-दिन सिकुड़ती जा रही है.

पटना: बिहार में एक बार फिर क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है. एक तरफ सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हुए तो तेजस्वी यादव क्रेडिट लेने लगे तो वहीं दूसरी ओर बिहार में राहुल गांधी ने भी मौका नहीं छोड़ा. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत बिहार पहुंचे राहुल गांधी ने यह कह दिया है कि उन्होंने और आरजेडी ने नीतीश कुमार पर दबाव डालकर जाति आधारित सर्वे करवाया. राहुल गांधी के इस बयान पर बुधवार (31 जनवरी) को ललन सिंह ने एक्स पर बयान जारी करते हुए जवाब दिया.

ललन सिंह ने एक्स पर लिखा, "राहुल गांधी जी, आपने कहा है कि आपके दबाव में बिहार में जाति आधारित गणना करवाई गई. इतना बड़ा असत्य हो ही नहीं सकता. शायद आपको पता नहीं है कि नीतीश कुमार जी, कभी किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं. जाति आधारित गणना, नीतीश कुमार जी का निश्चय था और यह मुद्दा नीतीश कुमार जी ने स्वर्गीय वीपी सिंह जी के प्रधानमंत्रित्व काल में भी उठाया था, जब आपका राजनीतिक उदय भी नहीं हुआ था."

'ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया और...'

आगे ललन सिंह ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, "आपकी तो हालत यह है कि बेंगलुरु और मुंबई की बैठक में जब जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से प्रस्ताव पास करने को कहा गया, तब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया और आपने मौन रहकर उनका समर्थन किया."

ललन सिंह ने कहा- 'सिकुड़ती जा रही कांग्रेस'

जेडीयू सांसद और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि देश की राजनीति में कुछ पाने के लिए असत्य कथन का सहारा मत लीजिए. यही कारण है कि आपकी कांग्रेस पार्टी दिनों-दिन सिकुड़ती जा रही है. अगर असत्य का सहारा लीजिएगा तो प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा. एक बात और, आप 'पप्पू' हैं, 'पप्पू' ही रहेंगे और अपनी 'चुटकुलेबाजी' से देश का 'मनोरंजन' करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'जो बच्चा है, बाद में आया है उसको क्या पता?', तेजस्वी के लिए नीतीश कुमार ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget