एक्सप्लोरर

Bihar News: 'जो बच्चा है, बाद में आया है, उसको क्या पता?', तेजस्वी के लिए नीतीश कुमार ने क्यों कही ये बात?

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने कहा कि पहले क्या होता था याद नहीं है? सड़क तक नहीं थी. हमलोग भी अपने इलाके में पैदल ही न चलते थे. आज कहीं पैदल चलना पड़ता है?

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने महागठबंधन से अलग होने के बाद बुधवार को पहली बार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमला बोला. इस सवाल पर कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि आपके (नीतीश कुमार) 17 साल पर हमारा 17 महीना भारी पड़ा है. तेजस्वी यादव की ओर से रोजगार और नौकरी का क्रेडिट लिया जा रहा है. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी को आड़े हाथों लिया और वे जमकर बरसे.

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा, "कितने लोगों को रोजगार मिलता है? आप भूल गए 2005 के बाद 2006 से? इन लोग का राज जब था तो क्या होता था? शाम को कोई बाहर निकलता था? आज ये जो बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बनी है ये सब था? हम जब 2005 से आए हैं तब ही शुरू किए हैं. जो बच्चा है, बाद में आया है उसको क्या पता है?"

'कुछ लोगों को पब्लिसिटी मिलती है'

नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग 2005 से आए और 2006 से सारा काम किए. लोगों का जो इलाज होता है तो पैसा देना शुरू किया. पहले क्या होता था याद नहीं है? सड़क तक नहीं थी. हमलोग भी अपने इलाके में पैदल ही न चलते थे. केंद्र में मंत्री थे और अपने इलाके में जाते थे तो 12-12 घंटा घूमते थे. आज कहीं पैदल चलना पड़ता है? तो एक-एक काम कराया हुआ है लेकिन क्या कीजिएगा. हम जानते हैं कि कुछ लोगों को पब्लिसिटी मिलती है लेकिन याद कीजिए कि केंद्र में थे तो कितना ज्यादा काम किए.

तेजस्वी यादव ने कहा था- क्रेडिट क्यों न लें?

बता दें कि नीतीश कुमार के अलग होने के बाद तेजस्वी यादव की ओर से यह कहा गया था, "हम क्यों नहीं क्रेडिट लें? यही (नीतीश कुमार) पहले कहते थे कि नौकरी देना संभव नहीं है. उनसे एक हफ्ते के अंदर उनसे बोलवाने का काम किया. हम स्पोर्ट्स पॉलिसी लेकर आए. 70 दिन के अंदर 2 लाख से अधिक नौकरी दी. इनसे 17 महीने की सरकार में बहुत काम करवाया."

यह भी पढ़ें- 'इससे बढ़कर फालतू चीज है?', राहुल गांधी ने ली जातीय गणना पर क्रेडिट तो भड़के CM नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget