एक्सप्लोरर

Kurmi Protest: पटरियों पर जमे आदिवासी कुर्मी आंदोलनकारी, बिहार में 69 ट्रेनों को किया रद्द, देखें लिस्ट

Krumi Protest: उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में नॉन इंटर लॉकिंग कार्यों की वजह से पूर्व मध्य रेल की एक दर्जन ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है. देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 12 अप्रैल तक रद्द रहेगी.

IRCTC Train Cancelled List: आदिवासी कुर्मी आंदोलन की वजह से बिहार (Bihar) से गुजरने वाली 69 ट्रेनें 9 और 10 अप्रैल को रद्द रहेंगी. दरअसल, आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे झारखंड (Jharkhand) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कुर्मी समाज के लोग रेल पटरियों पर कब्जा जमा लिया. उनके इस आंदोलन की वजह से राज्यों में 100 से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. 

बिहार से गुजरने वाली 69 ट्रेनें रद्द

आदिवासी कुड़मी आंदोलन की वजह से बिहार से होकर चलने वाली 69 ट्रेनें 9 और 10 अप्रैल को रद्द कर दी गई है. इसकी जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि खड़गपुर-टाटा सेक्शन के खेमासुली और आद्रा चांडिल सेक्शन के कस्तौर में पटरियों पर आंदोलन की वजह से ट्रेन परिचालन की नई रणनीति तैयार की गई है. इसके तहत कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उसमें पटना-रांची जनशताब्दी, दानापुर-टाटा समेत अन्य ट्रेनें को दो दिन के लिए रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा कुछ दूसरी वजहों से दिल्ली मार्ग की कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है.

ये ट्रेनें की गईं रद्द

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार और सोमवार को ट्रेन नंबर 13288 राजेंद्र नगर- दुर्ग और 12365 पटना-रांची जनशताब्दी, 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर, 18184 दानापुर-टाटा, 18183 टाटा-दानापुर , 18621 पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस , 13266 रांची-पटना जनशताब्दी, 13403 रांची- भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस, 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 18624 हटिया-इस्लामपुर को रद्द रहेंगी. साथ ही 9 अप्रैल को 18639 रांची-आरा एक्सप्रेस, 10 अप्रैल को 03253 पटना-सिकंदराबाद और 18640 आरा-रांची एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.

ये 6 ट्रेनें भी हुई रद्द

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में नॉन इंटर लॉकिंग कार्यों की वजह से पूर्व मध्य रेल की एक दर्जन ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है. गाड़ी संख्या 12328 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 12 अप्रैल तक रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 12370 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 9 से 11 अप्रैल को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस का संचालन 10 अप्रैल तक रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस का संचालन 10 अप्रैल तक रद्द रहेगा. गाड़ी संख्या 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस का परिचालन 11 अप्रैल को रद्द रहेगा. गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस का परिचालन 13 अप्रैल तक रद्द रहेंगी.

इसलिए पटरियों पर जमे है कुर्मी समाज के लोग

गौरतलब है कि कुर्मी जाति अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अंतर्गत आती है. हालांकि, ये उत्तर प्रदेश और बिहार के कुर्मी समुदाय से अलग हैं. इन्हें कुड़मी कहा जाता है. कुड़मी समुदाय के ज्यादातर लोग झारखंड के छोटा नागपुर पठार के रहने वाले हैं. दरअसल, यह इलाका आदिवासियों की बहुसंख्यक वाला क्षेत्र है. इन आदिवासियों को आरक्षण का जबरदस्त लाभ मिल रहा है. वहीं, उनके साथ रहने वाले कुर्मी समाज के लोग आरक्षण के इस लाभ से वंचित हैं. लिहाजा, इस मांग को लेकर ये लोग बार-बार आंदोलन कर रहे हैं. इन की मांग है कि इन्हें अनुसूचित जनजाति (ST) की लिस्ट में शामिल किया जाए. इसके साथ ही आंदोलनकारी कुरमाली भाषा को संविधान के 8वें शेड्यूल में शामिल किए जाने की भी मांग कर रहे हैं. 

1950 तक एसटी की लिस्ट में थे शामिल

दरअसल, कुर्मी समाज के इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ब्रिटिश काल में 1931 की एसटी की लिस्ट में वे शामिल थे. यानी आजादी के तीन साल बाद 1950 तक कुड़मी ST के तौर पर ही जाने जाते थे. इन लोगों का आरोप है कि 1950 में आई लिस्ट में उनकी जाति को ST से निकालकर OBC में शामिल कर दिया गया. इसी बात को लेकर ये मांग और आंदोलन तेज होता रहता है कि उन्हें दोबारा ST लिस्ट में शामिल किया जाए.

इन ट्रेनों का रूट बदला

11 अप्रैल तक मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस सप्त क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-कानपुर-गाजियाबाद के रास्ते जाएगी. 11 अप्रैल तक दानापुर से खुलने वाली 13257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-कानपुर- गाजियाबाद के रास्ते जाएगी. 9, 10 और 11 अप्रैल को आनंद विहार टर्मिनस से खुलने वाली 12558 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ के रास्ते जाएगी. 9 और 10 अप्रैल को जम्मू तवी से खुलने वाली 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा-कानपुर-लखनऊ के रास्ते जाएंगी. 9, 10 और 11 अप्रैल को आनंद विहार टर्मिनस से खुलने वाली 13258 आनंद विहार टर्मिनस-दानापुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ के रास्ते जाएगी. 11 अप्रैल को जम्मू तवी से खुलने वाली 15098 जम्मू तवी-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा-कानपुर-लखनऊ के रास्ते जाएगी. 

इन ट्रेनों को किया गया री-शेड्यूल

9 और 11 अप्रैल को गाड़ी संख्या 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस चंपारण हमसफर एक्सप्रेस एवं 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 11 अप्रैल को री-शेड्यूल कर चलाई जाएगी. 11 अप्रैल तक दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग पर एक घंटे की देरी से चलेगी. गाड़ी संख्या 13152 जम्मू तवी-हावड़ा एक्सप्रेस 11 अप्रैल तक जम्मूतवी से पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने दी राहत, पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई कमी, जानिए अपने जिले में रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget