एक्सप्लोरर

KK Pathak News: बिहार में शिक्षकों को राहत, सुबह 5.45 बजे स्कूल पहुंचने वाले पत्र पर विभाग का जवाब आया

Bihar Education Department News: मुंगेर के बरियारपुर बीईओ की ओर से सोशल मीडिया पर एक पत्र सामने आया था कि शिक्षकों को 5.45 बजे तक स्कूल पहुंचना है. अब इसे फर्जी बताया गया है.

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग की ओर से अलग-अलग निर्देशों को लेकर लगातार सामने आ रहे पत्रों से खलबली मची है. इसमें कुछ पत्रों को फर्जी भी बता दिया जा रहा है. अभी एक पत्र सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है जिसमें शिक्षकों को सुबह 5.45 बजे तक स्कूल पहुंचने के लिए निर्देश दिया गया था. मुंगेर समेत कुछ जिलों से ऐसा निर्देश वाला पत्र सामने आया था. हालांकि अब विभाग ने इसका खंडन किया है.

मुंगेर के डीईओ मो. असगर अली ने बुधवार (22 मई) को कहा कि जारी किया गया पत्र गलत है. उसमें कुछ गलती हो गई थी, इसलिए उसको कैंसिल किया गया है. बता दें कि इस संदर्भ में मुंगेर से जो 20 मई की तारीख में पत्र सामने आया था उसे बरियारपुर बीईओ आनंद कुमार के नाम पर जारी किया गया था.

बरियारपुर के बीईओ ने पत्र को बताया फर्जी

पत्र के आधार पर मीडिया में खबरें चलीं तो बरियारपुर बीईओ ने इसे फर्जी बताते हुए बुधवार को पत्र जारी किया. पत्र में उन्होंने कहा, "प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बरियारपुर, मुंगेर के पत्रांक- 216, दिनांक- 20.05.2024 के तहत जारी किया गया वायरल पत्र निराधार एवं फर्जी है. अतः उक्त वायरल पत्र को सिरे से खारिज एवं फर्जी घोषित किया जाता है." हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब शिक्षा विभाग से जुड़े किसी आदेश के पत्र को फर्जी बताया गया हो. पहले भी इस तरीके की घटना सामने आ चुकी है. एक बार फिर पत्र को फर्जी करार दिया गया है.

शिक्षकों के लिए अब आई राहत भरी खबर

बता दें कि 15 अप्रैल से 15 मई तक बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की गई थी. ग्रीष्मावकाश के बाद 16 मई से विद्यालय खुले हैं. अभी स्कूल का संचालन सुबह 6 बजे से 12 बजे तक हो रहा है. 12 बजे से 1:30 बजे तक मिशन दक्ष के तहत कक्षा संचालन किया जा रहा है. इस बीच 5.45 बजे पहुंचने वाले पत्र से शिक्षकों की टेंशन बढ़ गई थी. अब शिक्षा विभाग के खंडन के बाद उन्हें राहत मिली है.

यह भी पढ़ें- Chhapra Violence News: छपरा में रोहिणी आचार्य पर हुए हमले को लेकर FIR दर्ज, किस पर लगाया आरोप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget