एक्सप्लोरर

Chhapra Violence News: छपरा में रोहिणी आचार्य पर हुए हमले को लेकर FIR दर्ज, किस पर लगाया आरोप?

Chhapra Violence: छपरा टाउन थाने में एफआईआर हुई है. रोहिणी आचार्य के पोलिंग एजेंट नवल किशोर और सारण के एसपी गौरव मंगला ने फोन पर इस बात की पुष्टि की है.

Chhapra Violence News: छपरा में 20 मई को पांचवें चरण के मतदान के दौरान आरजेडी की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) पर हुए हमले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है. छपरा टाउन थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के पोलिंग एजेंट नवल किशोर और सारण के एसपी गौरव मंगला ने फोन पर इस बात की पुष्टि की है कि रोहिणी आचार्य पर मतदान के दिन शाम में हुए हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल सारण लोकसभा सीट पर वोटिंग के दिन सोमवार की शाम मतदान केंद्र संख्या 318 और 319 पर आरजेडी एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. इस दौरान रोहिणी आचार्य पर हमले की बात सामने आई थी. खुद रोहिणी आचार्य ने इसके बारे में बताया था. अब इस मामले में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगा है. रोहिणी आचार्य के पोलिंग एजेंट नवल किशोर ने एफआईआर में रोहिणी आचार्य पर हुए जानलेवा हमले का जिक्र किया है.

एफआईआर में कहा गया है कि आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य जब बूथ पर पहुंचीं और बूथ के अंदर भीड़ लगाए लोगों से यह कहा कि आप लोगों ने वोट दे दिया है तो आप बूथ छोड़कर अपने घर चले जाइए. इतना सुनते ही वहां उपस्थित अराजक तत्वों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. बदतमीजी करने लगे. इसके बाद उम्मीदवार (रोहिणी आचार्य) पर लाठी-बांस एवं वहां रखी कुर्सियों से प्रहार भी किया गया.

नवल किशोर ने आवेदन में कहा है कि जब स्थिति विस्फोटक हो गई तो उम्मीदवार वहां से जाने लगीं तो उनके ऊपर ईंट-पत्थर भी फेंके गए. बाद में किसी तरह वे अपनी जान बचाकर रौजा स्थित प्रधान चुनाव कार्यालय पहुंचीं. इसके बाद हमें स्थिति से अवगत कराया. आवेदन में इस तरह के आरोपों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

अगले दिन भिड़ गए दो पक्ष, गोलीबारी में एक की हुई थी मौत

बता दें कि इस घटना के बाद अगले ही दिन मंगलवार की सुबह छपरा में बीजेपी और आरजेडी के कार्यकर्ता भिड़ गए थे. गोलीबारी हुई थी. इसमें एक पक्ष से तीन लोगों को गोली लगी. ये सभी आरजेडी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. मृतक चंदन राय के पिता ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. दो घायलों का पटना पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. छपरा हिंसा मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आज बुधवार को दूसरे दिन भी इंटरनेट सेवा बंद है.

यह भी पढ़ें- Watch: 'ये सबको नौकरी देते हैं...', तेजस्वी यादव से बोली छोटी बच्ची, PM मोदी की क्यों हुई चर्चा? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget