एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले महागठबंधन में दरार! क्या कांग्रेस को 100 सीट देगी RJD? इस नेता के बयान से बवाल तय

Bihar Assembly Election 2025: किशोर कुमार झा ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस को कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. अगर इतनी सीट नहीं मिलती है तो पार्टी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार करे.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कौन सी पार्टी गठबंधन में कितनी सीटों पर लड़ेगी इसकी तस्वीर साफ होने में अभी काफी वक्त है, लेकिन बयानबाजी शुरू हो चुकी है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य और बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार झा के एक बयान से सियासी हलचल मच गई है. किशोर कुमार झा के बयान से महागठबंधन में दरार आ सकती है. 

दरअसल, किशोर कुमार झा ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस को कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. अगर इतनी सीट महागठबंधन में नहीं मिलती है तो पार्टी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार करे. किशोर कुमार झा के इस बयान से महागठबंधन में बवाल मचना तय है. हालांकि देखना होगा कि किशोर कुमार झा के बयान को आरजेडी कितना सीरियस लेती है. 

पहले की गई थी 70 सीटों की मांग

बता दें कि इससे पहले बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में 70 सीटों की मांग की थी. पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस बिहार में 70 सीटों पर लड़ी थी, जिसमें से 19 पर जीत मिली थी. दूसरी ओर एक मांग यह भी है कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो कांग्रेस के दो डिप्टी सीएम बनेंगे. हालांकि सियासत में इस तरह की बयानबाजी और मांग होती रहती है. अब देखना होगा कि चुनाव के पहले किन-किन शर्तों पर महागठबंधन में कांग्रेस की बात बनती है.

तारिक अनवर ने भी दिया बड़ा बयान

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने भी दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद बड़ा बयान दिया था. दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस की हुई करारी हार पर तारिक अनवर ने एक्स पर पोस्ट कर 10 फरवरी को लिखा था, "कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत है. उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन की राजनीति करेंगे या अकेले चलेंगे. साथ ही, पार्टी के संगठन में मूलभूत परिवर्तन करना भी जरूरी हो गया है." ऐसे में देखना होगा कि अब कांग्रेस का आलाकमान इन दोनों नेताओं (किशोर कुमार झा और तारिक अनवर) के बयान को कैसे लेता है.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ के चलते रेलवे स्टेशन पर ऐसे कंट्रोल होगी भीड़, बिहार पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget