एक्सप्लोरर

Kishanganj News: ड्राइवर हत्याकांड का खुलासा, भाभी के अवैध संबध से नाराज देवर ने दिया था वारदात को अंजाम

Kishanganj Crime News: किशनगंज जिले में 26 जनवरी को लापता हुए ट्रैक्टर ड्राइवर टिंकू कुमार का शव 7 फरवरी को बरामद हुआ था. टिंकू कुमार के दोस्त के पड़ोस में रहने वाली भाभी से अवैध संबंध थे.

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी. किशनगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने अवैध संबंध के कारण हत्या करने की बात को स्वीकार किया है.

26 जनवरी को लापता हुआ था टिंकू कुमार
किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने रविवार को प्रेस वार्त्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर टिंकू कुमार के ट्रैक्टर सहित लापता होने का मामला ट्रैक्टर मालिक अजेंद्र कुमार ने बीती 26 जनवरी को बहादुरगंज थाने में दर्ज करवाया था. जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. 7 फरवरी को बीबीगंज थाना क्षेत्र के नया टोला बीबीगंज स्थित एक खेत से अज्ञात शव की बरामदगी की गई. अज्ञात शव की पहचान टिंकू कुमार के रूप में हुई. जिसके बाद मृतक की पत्नी की शिकायत पर बीबीगंज थाने में केस दर्ज किया गया.

प्रेम-प्रसंग के चलते की हत्या
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. वैज्ञानिक अनुसंधान और सूचना संकलन करते हुए बीबीगंज थाना क्षेत्र के नया टोला गांव से किन्नू लाल हरिजन को गिरफ्तार किया गया. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मृतक से जान पहचान होने के कारण वो उसके घर आता जाता था और इसी दौरान पड़ोसी संतोष कुमार साह की भाभी से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. इसलिए उसकी हत्या कर दी.

पांचों आरोपियों की हुई पहचान
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान किन्नू लाल हरिजन, संतोष कुमार साह, शंभू कुमार साह, रवि कुमार साह, वंशी लाल हरिजन के रूप में हुई है. पांचों आरोपी नया टोला बीबीगंज के रहने वाले हैं. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

इस कांड के उद्भेदन में एसडीपीओ गौतम कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव परासर, अंचल पुलिस निरीक्षक संजय पांडे, ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मकसूद आलम असर्फी, थाना अध्यक्ष निशाकांत कुमार, सुमेश कुमार, रंजीत कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमार, प्रिंस कुमार, तकनीकी शाखा के इरफान की सराहनीय भूमिका रही है.

यह भी पढ़ें: मणिपुर CM के इस्तीफे पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने BJP को घेरा, कहा- ‘उन्हें बस वोट बैंक...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget