एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के किशनगंज में आपस में भिड़े नमाजी, लाठी-डंडा से किया हमला, क्या है पूरा मामला?

Kishanganj News: घटना पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र स्थित पनासी पंचायत के रत्न पुर हाई स्कूल के निकट स्थित ईदगाह की है. हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत नहीं की गई है.

Bihar News: चांद के दीदार के बाद आज (सोमवार) देशभर में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है. दूसरी ओर बिहार के मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में ईद की नमाज पढ़ने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए. हजारों नमाजियों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. कई लोगों को चोट आई है. मारपीट और हंगामे की वजह से मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. लोग इधर-उधर भागते नजर आए. 

पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र का है मामला

यह घटना पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र स्थित पनासी पंचायत के रत्न पुर हाई स्कूल के निकट स्थित ईदगाह की है. बताया जाता है कि ईदगाह में ईद के मौके पर सैकड़ों साल से बिहार और बंगाल के निवासी नमाज अदा करते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि बंगाल और बिहार वालों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित है. पहले बंगाल के लोग नमाज अदा करते हैं उसके बाद बिहार के नमाजियों द्वारा नमाज अदा की जाती है. 

सोमवार को बंगाल के लोगों ने निर्धारित समय से अधिक समय नमाज में लगा दिया जिसकी वजह से चिलचिलाती धूप में खड़े बिहार के लोगों का गुस्सा भड़क उठा. देखते ही देखते पूरा ईदगाह रणक्षेत्र में बदल गया. हाथों में लाठी-डंडा लेकर लोग आपस में ही भिड़ गए. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे लोग लाठी-डंडा लेकर मारपीट कर रहे हैं. 

घटना की जानकारी मिलते ही ठाकुरगंज एसडीपीओ 2 मंगलेश कुमार सिंह, पहाड़ कट्टा थानाध्यक्ष धनजी कुमार दल बल के साथ पहुंचे. साथ ही कई थानों की पुलिस भी पहुंची. किसी तरह मामले को शांत कराया गया. इसके बाद बिहार के लोगों ने नमाज अदा की. एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल बॉर्डर पर ईदगाह है. बंगाल के नमाजी नमाज पढ़ने को लेकर विलंब कर रहे थे जिसकी वजह से झड़प हुई है. बाद में मामले को शांत करवा दिया गया. किसी भी पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है. मिलता है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav: अमित शाह पर भड़के लालू, बाढ़ पर पूछ दी ये बात, तेजस्वी यादव ने कहा- 'इतना झूठ…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? यहां पढ़ें
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'
कांग्रेस करेगी प्रशांत किशोर के साथ अलायंस? जनसुराज चीफ ने दिए ये संकेत
कांग्रेस करेगी प्रशांत किशोर के साथ अलायंस? जनसुराज चीफ ने दिए ये संकेत
बांकीपुर में हार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र, 'कुछ लोग हैं जिन पर…'
बांकीपुर में हार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र, 'कुछ लोग हैं जिन पर…'

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget