एक्सप्लोरर

Lalu Yadav: अमित शाह पर भड़के लालू, बाढ़ पर पूछ दी ये बात, तेजस्वी यादव ने कहा- 'इतना झूठ…'

Bihar News: अमित शाह ने गोपालगंज में यह कहा कि एक और पांच साल का मौका एनडीए की सरकार को दीजिए हम बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करने का काम करेंगे. इसी पर लालू-तेजस्वी ने निशाना साधा है.

Bihar Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का दो दिवसीय बिहार दौरा समाप्त हो चुका है. उनकी यात्रा भले खत्म हो गई हो लेकिन विपक्ष के नेताओं का हमला जारी है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (lalu Prasad Yadav) और उनके बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रतिक्रिया दी है. सोमवार (31 मार्च, 2025) को लालू यादव और तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर अमित शाह पर निशाना साधा.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखा, "हमें बिहार में एक मौका और दो, बाढ़ नियंत्रण पर काम करेंगे- अमित शाह. 20 साल क्या बाढ़ आमंत्रण पर काम कर रहे थे?" उधर तेजस्वी यादव ने लिखा, "हमारी सरकार बनी तो बिहार में बाढ़ नियंत्रण पर काम करेंगे- श्री अमित शाह जी. 20 बरस से बिहार में क्या तालिबान की सरकार है? उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं तो कुछ भी फेंक दो. ये लोग इतना झूठ कहां से लाते हैं?"

19 मिनट में 18 बार लिया लालू का नाम

उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर आरजेडी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अमित शाह ने 19 मिनट के भाषण में 18 बार परम आदरणीय परम पूजनीय श्री लालू यादव जी का नाम लिया, वो लालू प्रसाद जो 20 साल से सत्ता से बाहर है. अंदाजा लगाइए लालू जी का नाम कितना बड़ा है जो तड़ीपार को सोने नहीं देता! लालू यादवाय नमः का सुमरन कर ये बेड़ा पार करना चाहते हैं. जय समाजवाद! जय लालू!"

अमित शाह ने क्या कहा था?

अमित शाह बीते रविवार को गोपालगंज पहुंचे थे. गोपालगंज में उन्होंने कहा कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. बिहार को एक बार और तय करना है कि हमें लालू व राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है. एक और पांच साल का मौका एनडीए की सरकार को दीजिए हम बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें- राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश कुमार के MLC गुलाम गौस, लालू यादव से मिले, क्या हुई बात?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget