एक्सप्लोरर

फेसबुक लाइव आकर भावुक हुए खेसारी, कहा- हम पैसे कमा लेंगे, लेकिन अभी जिंदा रहना जरूरी

खेसारी लाल यादव ने कहा कि इस समय स्थिति यह है कि लोगों को अपने परिवार के बारे में समझना होगा. उन्हें अपने परिवार के साथ समय देना होगा. अभी मन दुखी है कि लोगों की इस तरह से मौत हो रही है.

पटनाः हर तरफ लोग कोरोना महामारी से परेशान हैं. लोगों को सरकार भी जागरूक करने में जुटी है. भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी शनिवार को फेसबुक लाइव आकर लोगों से जागरूक होने की अपील की. उन्होंने लोगों से कहा कि अभी जो समय है ऐसे में हमारा जिंदा रहना जरूरी है. जिंदगी रही तो बहुत पैसा कमा लेंगे.

उन्होंने लाइव के जरिए कहा कि इस समय स्थिति है कि जिंदगी शायद पैसे से बचने वाली नहीं है. लोगों को यह संदेश देने के लिए उन्होंने एक गाना भी गाया है जिसके बोल हैं ‘इंसान खिलौना हो गईल’. इसे खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड से यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. इस गाने के बारे में बताते हुए खेसारी लाल ने कहा कि उन्होंने इस गाने को इस समय में इसलिए गाया है ताकि लोग इसे सुनकर थोड़ा जागरूक हो जाएं.

मन दुखी है कि कोरोना से लोगों की मौत हो रही

इस समय स्थिति यह है कि लोगों को अपने परिवार के बारे में समझना होगा. उन्हें अपने परिवार के साथ समय देना होगा. गाना रिलीज करने वाली कंपनियों से अपील कर रहा कि कुछ दिनों तक उनके जो भी गाने हैं उसे रिलीज ना किया जाए. कहा कि अभी जो समय है ऐसे में सबसे पहले दर्शकों को अपने परिवार और घर के लोगों का ख्याल रखना है. अभी मन दुखी है कि लोगों की इस तरह से मौत हो रही है.

कहा कि अभी जो समय है उसमें पूरी दुनिया परेशान है. भारत ज्यादा परेशान है. वे गाना आगे भी गाते रहेंगे लेकिन अभी लोगों का सुरक्षित रहना ज्यादा जरूरी है. वहीं, खेसारी लाल यादव ने न्यूज एंकर और वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना की मौत पर भी दुख जताया. भोजपुरी गाने के राइटर श्याम देहाती की कोरोना से मौत पर दुख जताया और इन सबको देखते हुए लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की.

यह भी पढ़ें- 

ABP Positive Story: बिहारः ‘जंग’ के लिए कोरोना वॉरियर तैयार, इनकी बातें सुन मरीजों के बढ़ेंगे हौसले

पप्पू यादव ने ANMMCH का किया निरीक्षण, कहा- पूरी तरह से 'कोलैप्स' कर चुकी है राज्य सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget