एक्सप्लोरर

पप्पू यादव ने ANMMCH का किया निरीक्षण, कहा- पूरी तरह से 'कोलैप्स' कर चुकी है राज्य सरकार

जाप सुप्रीमो ने कहा, " पूरे बिहार में मात्र 260 वेंटिलेटर हैं. सरकार को बाईपैप मशीन की जानकारी नहीं है. हर तरफ लाश ही लाश है. निजी अस्पताल लूटने में लगे हुए हैं. उनके पास अपना पैकेज तैयार है. पिछले साल वे कोरोना में करोड़पति बने थे, अब इस साल अरबपति बनेंगे."

गया: कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बिहार के गया जिला स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल का शनिवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने फर्श पर लेटकर इलाज करा रहे मरीजों से उनका हाल पूछा. पूरे अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, " सरकार श्मशान के व्यवसाय को बढ़ावा दे रही है. घाटों पर चिताओं के जलने से उन्हें पैसे मिल रहे हैं. वो आंकड़ों को छिपा रही है." 

एसी में बैठ कर किया जाता है ट्वीट

जाप सुप्रीमो ने कहा, " पूरे बिहार में मात्र 260 वेंटिलेटर हैं. सरकार को बाईपैप मशीन की जानकारी नहीं है. हर तरफ लाश ही लाश है. निजी अस्पताल लूटने में लगे हुए हैं. उनके पास अपना पैकेज तैयार है. पिछले साल कोरोना में करोड़पति बने थे, अब इस साल अरबपति बनेंगे. राज्य सरकार पूरी तरह कोलैप्स कर चुकी है. एसी में बैठ कर ट्वीट किया जाता है. कोविड वार्ड में बेडों पर लाश पड़ी रहती है. डॉक्टर कोविड वार्ड में नहीं जाते हैं. कोई देखने वाला नहीं है. पूरे वार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है."

सरकार की गलत व्यवस्था के कारण मर रहे हैं लोग

उन्होंने कहा, " बिहार में जीवन रक्षक दवाइयां खत्म हो गई हैं. जो दवाएं दी जा रही हैं, उनकी मार्केटिंग राज्य सरकार ने की है. सिटी स्कैन और आरटीपीसीआर जांच के बिना दवाई चलाई जा रही है. ऑक्सीजन लेवल को कम कर दिया जा रहा है. इन नेताओं ने कोरोना वायरस फैलाया है. लोग कोरोना से नहीं, सरकार की गलत व्यवस्था के कारण मर रहे हैं."

पप्पू यादव ने कहा, " अगर सरकार अपनी दवा बंद करती है, तो दवाई की आपूर्ति पप्पू यादव अकेले खुद कर लेगा. दावा करता हूं कि दवा की कमी नहीं होगी. हर वार्ड तक मरीजों को जरूरी की दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इस मामले पर हाई कोर्ट में सुनवाई हो."

यह भी पढ़ें -

Bihar Corona: नीतीश कुमार ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी, जानें- आपके जिले का प्रभारी मंत्री कौन?

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के निधन पर नीतीश कुमार ने जताया दुख, तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर कही ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget