एक्सप्लोरर

Khan Sir Exclusive: '35 हजार से ज्यादा लोग रिसेप्शन में खा चुके, अभी और आएंगे', पत्नी के घूंघट रखने पर क्या बोले खान सर?

Khan Sir Reception: ईरान इजराइल जंग पर उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ अरब का फ़ायदा हुआ. अरब मंथरा की भूमिका में है. अरब चाहता है हमास को जानवरों की तरह मारा जाए.

Khan Sir Reception: शादी के बाद लगातार दावत दे रहे बिहार के चर्चित टीचर खान सर का आज तीसरा रिसेप्शन है. इसमें सिर्फ छात्रों को पार्टी दी गई है और 156 तरह की डिशें रखी गईं हैं. खान सर के मुताबिक़ अब तक 35000 से ज़्यादा लोग खाना खा चुके हैं और आगे भी रिसेप्शन की तारीख दे दी गई है.  

वहीं रिसेप्शन के दिन पत्नी के घूंघट रखने पर खान सर ने कहा कि ये निजी फ़ैसला था. हमारे गांवों में आज भी पर्दा प्रथा है. मैं पत्नी पर कोई व्यक्तिगत राय नहीं थोपता. पत्नी की तस्वीरे अलग-अलग तरीके से वायरल की गई. किसी और की भी पत्नी की तस्वीर मेरे साथ लगा दी गई. 

ईरान इजराइल जंग पर उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ अरब का फ़ायदा हुआ. अरब मंथरा की भूमिका में है. अरब चाहता है हमास को जानवरों की तरह मारा जाए. सब भारत को उम्मीद से देखते हैं. दोहा जिसे बचाना चाहिए वो अपना एयरबेस अमेरिका को दे रहा है. हमारे लिए फायदा सीजफायर में है.

वहीं ट्रम्प पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि इतने पढ़े लिखे देश अमेरिका में ट्रम्प जीत कैसे गया. ट्रम्प की नीतियां भयावह हैं. ट्रम्प वहां नियो नेशनलिज्म बना रहा है. वो अलग अपने देश को विश्वगुरु बनाने की चाहत में है. ट्रम्प प्रो इसराइल है.

दलितों पर हो रहे अत्याचार पर कहा कि ये दुखद है. दलित या किसी के भी परिवार में जन्म लेना हमारी क़िस्मत है. हमारा फैसला नहीं. अगर मैं पाकिस्तान में जन्म लिया होता तो कहीं बॉम्ब फेंक रहा होता. किसी जाति में इतना योग्य किसी को पैदा नहीं किया जितने अंबेडकर साहब थे.

दलितों को अगर टाइटल से अत्याचार किया जा रहा है तो बड़ा बड़ा टाइटल लगा लीजिए आप भी. जो दलित या बैकवर्ड हैं, ये वो लोग हैं जो अब पढ़ाई कर रहे हैं ये फंसते हैं तो इन्हें बचाने वाला कोई नहीं है, जबकि जो अत्याचार करते हैं उनकी पांची छठी पीढ़ी है. लिहाजा इनके फंसने पर लाइन लग जाती है.

दामाद आयोग के सवाल पर कहा कि राजनीति में परिवारवाद है. इतना गंदा कर दिया है इन लोगों ने. मैं राजनीति में नहीं आ रहा हूं ये स्पष्ट है. एक दिन के लिए अगर सीएम बना तो चाहूंगा कि दफ़्तर के फाइलों को एक दिन में निपटारा हो सके, स्वास्थ्य सेवा में पीड़ितों की उसी दिन सुनवाई और सड़क पर किए गए अपराध की सजा सड़क पर सुनिश्चित हो. बिहार में इसरो के चेयरमैन भी मुखिया का चुनाव हार जाएंगे. दुर्भाग्य है कि किसान को अनाज की लाइन में लगा दिया. मछली को पानी दिया जा रहा है पीने को.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनोज झा का तगड़ा तंज! बिना मदद के BJP चुनाव कैसे जीतेगी?
मनोज झा का तगड़ा तंज! बिना मदद के BJP चुनाव कैसे जीतेगी?
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
समस्तीपुर में ढाबा मालिक को मारी गोली, सीसीटीवी में LIVE वारदात कैद
समस्तीपुर में ढाबा मालिक को मारी गोली, सीसीटीवी में LIVE वारदात कैद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget