एक्सप्लोरर

Khan Sir News: क्या खान सर राजनीति में आएंगे? चिराग पासवान से मुलाकात ने बढ़ाई बिहार की सियासी हलचल

Chirag Paswan And Khan Sir Meeting: एक तस्वीर को लेकर बिहार की राजनीति में चर्चाएं शुरू हो गई हैं. खान सर और चिराग पासवान की मुलाकात के बाद अटकलों का दौर भी शुरू है.

पटना: राजधानी पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर (Khan Sir) की एक तस्वीर को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई. ऐसे सवाल उठ रहे हैं कि कहीं उन्हें राजनीति में तो आने का मन नहीं है. तस्वीर में खान सर लोजपा रामविलास पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) से मुलाकात करते दिख रहे हैं. तस्वीर में दोनों बातें करते नजर आ रहे हैं. कयासों के दौर के बीज आइए इस तस्वीर की सच्चाई आपको बताते हैं.

यह तस्वीर गुरुवार को लोकजनशक्ति पार्टी के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई है. यह बताया गया कि तस्वीर कवि प्रवीण मिश्रा के सुपुत्र के जन्मदिवस के दौरान की है. उनके आवास पर चिराग पासवान आशीर्वाद देने पहुंचे थे. यहीं शिक्षा जगत के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर से भी मुलाकात हुई. अब इसी तस्वीर को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

सुर्खियों में रहते हैं हमेशा खान सर

खान सर हमेशा चर्चा में रहते हैं. इससे पहले भी खान सर की राजनीति में आने की चर्चाएं हो रही थी. खान सर को एक चुनावी प्रचार अभियान में देखा गया था. इस दौरान खान सर एक चुनावी प्रचार गाड़ी पर नजर आए थे. यह देख खान सर की राजनीति में एंट्री को लेकर बात शुरू हो गई थी. हालांकि खान सर खुद चुनाव नहीं लड़े रहे थे. विपिन सर मुखिया के चुनाव लड़ रहे थे. खान सर के विपिन सर मित्र बताए जाते हैं. विपिन सर तब मुखिया के प्रत्याशी थे. विपिन सर के लिए खान सर चुनाव प्रचार करने गए थे.

खान सर पूरे देश में हैं काफी लोकप्रिय

खान सर को आज पूरा देश जानता है. शिक्षा जगत में खान सर काफी सम्मानित हैं. यूट्यूब पर काफी फेमस हैं. यूट्यूब पर उनका चैनल शिक्षा जगत में फॉलोअर्स के मामले में नंबर एक पर आता है. पटना में अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी की तैयारी कराते हैं. खान सर का पढ़ाने का अंदाज बहुत ही निराला है. पटना वाले खान सर ठेठ अंदाज में बच्चों को पढ़ाते हैं. बहुत लोग खान सर के वीडियो को खुद को मोटिवेट होने के लिए भी सुनते हैं. खान सर पढ़ाने के दौरान बच्चों को मोटिवेट भी करते रहते हैं. उनके पढ़ाने के अंदाज ने उनको पूरे देश में फेमस कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Neha Singh Rathore की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, कैमूर की घटना, सिंगर बोलीं- हर्जाना मांगने पर मालिक ने की अभद्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget