एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'मोदी को हराने के लिए जब तक...', केसी त्यागी ने नीतीश के 'मिशन 24' वाले फॉर्मूला को बताया

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार इन दिनों केंद्र की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. वहीं, विपक्षी बैठक के मुद्दे पर मंगलवार को जेडीयू नेता केसी त्यागी ने एबीपी से खास बातचीत की.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकता के लिए काफी एक्टिव हैं. पटना में नीतीश कुमार की अगुवाई में 12 जून को विपक्षी बैठक होने वाली थी, लेकिन विपक्ष के कई बड़े नेताओं की व्यस्तता की वजह से अभी इस बैठक को टाल दिया गया है. इसको लेकर जेडीयू के विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी (KC Tyagi) से मंगलवार को एबीपी ने खास बातचीत की. इस दौरान केसी त्यागी ने कहा कि यह बैठक डेढ़ दर्जन गैर एनडीए (NDA) दलों का मिलन है, जो 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारी है. नीतीश कुमार का विपक्षी एकता को लेकर '2024 फॉर्मूला' ये है कि बीजेपी (BJP) से मुकाबला के लिए जब तक एक उम्मीदवार नहीं होगा तब तक उससे लड़ना और हराना मुश्किल है.

पार्टी के अध्यक्ष ही होंगे शामिल- केसी त्यागी 

केसी त्यागी ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए इस रणनीति के तहत पटना में 12 जून को बैठक रखी गई थी, लेकिन कांग्रेस और द्रमुक के बड़े नेता के लिए इसमें आना संभव नहीं हो रहा था. इस बैठक को इसलिए कुछ दिन के लिए टाल दिया गया है. संभवतः 23 जून के आस-पास यह बैठक होगी. इसमें पार्टी के अध्यक्ष ही शामिल होंगे, जिससे किसी फैसले के नतीजे पर पहुंचा जा सकता है. आगे उन्होंने कहा कि पहली बैठक पटना में ही होगी. इसके तालमेल के लिए नीतीश कुमार अधिकृत हुए हैं.

फूलपुर से चुनाव लड़ने पर केसी त्यागी ने दी जानकारी

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ही अकेले बीजेपी को हरा दी तो इसलिए बीजेपी को ज्यादा गुमान में रहने की जरूरत नहीं है. वहीं, यूपी के फूलपर से नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने के कयास पर उन्होंने कहा कि कई जगह से प्रस्ताव आए हैं, लेकिन यूपी में सपा सबसे बड़ी पार्टी है. हमलोग एक ही विचारधारा के लोग हैं इसलिए यह फैसला अखिलेश यादव और नीतीश कुमार ही कर सकते हैं.

'450 सीटों पर आम सहमति बन चुकी है'

वहीं, विपक्ष की बैठक में 2024 चुनाव के लिए नीतीश कुमार को सयुक्त चेहरे के रूप में निर्णय लिए जा सकते हैं इस पर जेडीयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता की अगुवाई कर रहे हैं. नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं. आगे उन्होंने कहा कि देश में लगभग 450 सीटों पर आम सहमति बन चुकी है. इन सीटों पर बीजेपी के विरोध में विपक्ष का एक ही उम्मीदवार होगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'बिहार के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार लोग आज भी राज्य को बर्बाद कर रहे,' किस पर भड़के राजीव प्रताप रूढ़ी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget