एक्सप्लोरर

चुनाव बहिष्कार की बात पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, 'अपनी लोकप्रियता खो चुके तेजस्वी यादव'

KC Tyagi: जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा है कि वे चुनाव में हिस्सा लें, उनकी पराजय तय है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का पलड़ा अभी भी भारी है.

बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. तमाम राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र भी चल रहा है जिसका आज (शुक्रवार) आखिरी दिन है. सदन में एसआईआर को लेकर विपक्ष हंगामा भी कर रहा है. इसी हंगामे और मुद्दे को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कह दिया है कि उनके पास चुनाव बहिष्कार का भी विकल्प है. उनके इस बयान पर जेडीयू के दिग्गज नेता केसी त्यागी की प्रतिक्रिया आई है.

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के 'चुनावों के बहिष्कार' संबंधी बयान पर कहा, "चुनाव का बहिष्कार करें या चुनाव में हिस्सा लें, उनकी पराजय तय है. जनता के बीच में वे अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का पलड़ा अभी भी भारी है." केसी त्यागी ने शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को यह बयान दिल्ली में दिया है.

एसआईआर पर दिल्ली तक विपक्ष कर रहा हंगामा

बता दें कि बिहार में जारी एसआईआर के बीच ना सिर्फ प्रदेश में बल्कि दिल्ली में भी विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने एक एक्स पोस्ट में लिखा, "SIR (Special Intensive Revision) के नाम पर बिहार में हो रही वोट चोरी के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों ने अपना विरोध दर्ज किया. बिहार में JDU-BJP की सरकार जनता से वोटिंग अधिकार छीनने पर तुली है, जिसमें चुनाव आयोग उनका पूरा साथ दे रहा है. ये लोकतंत्र से खिलवाड़ है- हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे."

इतना ही नहीं विरोध-प्रदर्शन के दौरान आज (शुक्रवार) इंडिया गठबंधन के सांसदों ने दिल्ली स्थित संसद परिसर में एसआईआर लिखे पोस्टर को फाड़कर इसका बहिष्कार किया. 

यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी यादव को जान का खतरा', राबड़ी देवी ने किस पर लगाया साजिश का आरोप?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
Bankipur By-Election : कुल 25 उम्मीदवार मैदान में, सुरक्षा की खास तैयारी, DM-SSP ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
कुल 25 उम्मीदवार बांकीपुर के मैदान में, सुरक्षा की खास तैयारी, DM-SSP ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget